बोर्ड की 10वीं परीक्षा में सीतापुर की प्रियांशी सोनी यूपी टॉपर
UP बोर्ड की परीक्षा में इस साल बेटों के मुक़ाबले बेटियों ने फिर से बाज़ी मारी है और बताया है कि हम किसी से कम नहीं। 10वीं में कुल 89.78 प्रतिशत छात्र व छात्राएँ पास हैं ।जिसमें 86.64 फीसदी लड़के पास हुए जबकि, 93.34 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल करके 600 में से 590 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय और अयोध्या की मिश्कत नूर ने बाजी मारी है। कुशाग्र को 97.83 प्रतिशत अंक मिले। जबकि मिश्कत नूर को 97.83 प्रतिशत अंक मिले। यूपी कक्षा 10 की परीक्षा में तीसरी रैंक मथुरा की कृष्णा झा, पीलीभीत की अर्पित गंगवार और सुल्तानपुर की श्रेयसी सिंह ने साझा की है।
कक्षा 10 के टॉपर्स…
रैंक 1- प्रिंयाशी सोनी – 98.33 – सीतापुर
रैंक 2- कुशाग्र पांडेय – 97.83 – कानपुर देहात
रैंक 2- मिसख्त नूर – 97.83 – अयोध्या
रैंक 3- कृष्णा झा – 97.67 – मथुरा
रैंक 3- अर्पित गंगवार – 97.67 – पीलीभीति
रैंक 4- श्रेयशी सिंह – 97.67 – सुलतानपुर
रैंक 4- आंशिक दुबे- 97.50 – अयोध्या
रैंक 4- सक्षम तिवारी – 97.50 – अंबेडकर नगर
रैंक 4- पीयूष सिंह – 97.50 – जौनपुर
रैंक 4- नमन गुप्ता – 97.50 – वाराणसी
रैंक- 4- शुभरा मिश्रा – 97.50 मार्क्स , सिद्धार्थ नगर
रैंक – 5- क्षितिज सक्सेना – 97.33 मार्क्स, बरेली
रैंक – 5- आस्था मिश्रा, 97.33 मार्क्स, उन्नाव. रैंक – 5- अंशिका दीक्षित, 97.33 मार्क्स, कानपुर नगर . रैंक – 5- श्रीयम त्रिपाठी, 97.33 मार्क्स, प्रतापगढ़. रैंक – 5- श्रेया मिश्रा, 97.33 मार्क्स, अंबेडकर नगर रैंक – 5- मुस्कान भारती, 97.33 मार्क्स, आजमगढ़ रैंक – 5- अर्चना, 97.33 मार्क्स, वाराणसी