Uncategorized

मृदुल भाषा, कुशल, दक्षतापूर्ण व समर्पण भाव से कार्य करने पर मिलता है सम्मान-अरशद जमाल*

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका में टैक्स विभाग में कार्यरत् कर्मचारी तारकेश्वर सिंह पुत्र स्व0 प्रवीण सिंह आज सेवानिवृत्त हो गये। उन्होंने 16.05.1987 को पालिका में नायब चुंगी मुहर्रिर का पदभार ग्रहण किया था जबकि वे आज 30.06.2025 को सेवानिवृत्त हो गये। पालिकाध्यक्ष ने इनके सभी प्रकार के बकायों, उपार्जित अवकाश की धनराशि 703700.00 (सात लाख तीन हजार सात सौ रूपये) की तत्काल अदायगी का आदेश दिया।

ज्ञातब्य रहे कि तारकेश्वर सिंह ने 38 वर्ष से अधिक लम्बे कार्यकाल के दौरान अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाते हुये पालिका को कुशल एवं संतोषजनक सेवायें दीं। उनके रिटायर होने पर आज पालिका में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल व अधिकारियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र एवं धार्मिक ग्रंथ भेंट कर मालार्पण करते हुये सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने तारकेश्वर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें हर प्रकार के बकायों को शीघ्रताशीघ्र अदा करने का सम्बन्धितांे को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि कर्मचारी जब रिटायर हों तो उसी दिन उनके सभी बकाये की राशि चेक के रूप में उनके हवाले कर दी जाये। उन्होंने कहा कि तारकेश्वर सिंह ने अपने 38 वर्षीय कार्यकाल में स्वच्छ छवि एवं जिम्मेदारी से काम किया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि इनती बड़ी मुद्दत में व्यक्ति की छवि कर्तब्यों के प्रति समर्पित, मृदुल भाषी एवं साफ सुथरी बनी रहे। इसके लिये उन्हें याद किया जायेगा। अध्यक्ष जी ने कहा कि जो लोग स्वच्छ, साफ, कुशल एवं मृदुल भाषा का प्रयोग करते हुये कार्य करते हैं उनके हाथों से कठिन कार्य भी सरलतापूर्वक हो जाते हैं और वह दूसरों के लिये भी प्रेरणा बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग बेहतर सेवायें देते हैं समाज में अवश्य ही उनकी सराहना की जाती है। पालिकाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति समर्पित भाव से कुशल एवं दक्षतापूर्ण कार्य करने की भी सलाह दी। उनसे यह भी कहा कि आप अपने दायित्वों को मीठी वाणी के माध्यम से मूर्त रूप देने का प्रास करते रहें।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कर अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि यह जीवन का सच है कि हमें अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुये उम्र के एक पड़ाव पर अपनी सेवाओं से विमुक्त होना पड़ता है पर हम अपने कार्यकाल में किये गये उत्कृष्ट कार्याें एवं स्वच्छ छवि के प्रति हमेशा याद किये जाते हैं। तारकेश्वर सिंह भी उसी परम्परागत व्यवस्था के तहत आज सेवानिवृत्त हुये हैं परन्तु इनके द्वारा किये गये उत्कृत्ष्ट कार्याें के प्रति इन्हें याद रखा जायेगा।

राजस्व निरीक्षक अमृता राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि तारकेश्वर सिंह अपने कार्याें के प्रति समर्पित कर्मचारी रहे हैं। इन्होंने स्वयं को विभागीय अपेक्षाओं के प्रति सतर्क रखते हुये काम किया है। इनकी छवि एक मृदुलभाषी, कर्मठ और परिश्रमी कर्मचारी के रूप में बनी रही है जिसके चलते विभाग के सभी लोगों से इनका बेहतर सम्बन्ध एवं समन्वय बना रहा। अपनी इस विशेष प्रवृत्ति के चलते इन्हें याद रखा जायेगा।

निर्माण लिपिक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने उनकी सेवाओं की तारीफ करते हुये कहा कि मुझे भी इनके साथ कार्य करने का लम्बा अवसर प्राप्त रहा। जब से इन्हें कार्य करते हुये देख रहा हूँ कभी भी मैंने इन्हें किसी के लिये कटुवाणी का प्रयोग करते नहीं पाया। मृदुल भाषा इनकी बड़ी खूबी रही है जिसके चलते इन्होंने पालिका परिसर में लोगों का दिल जीता है।

उपरोक्त सेवानिवृत्त सम्मान समारोह के अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, कर अधीक्षक-संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक-अमृता राय, निर्माण लिपिक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जलकल लिपिक कमलेश कुमार पाण्डेय, अनित सिंह एवं अजय के इलावा अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिष्ठान लिपिक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने समारोह का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *