26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान मऊ, के तत्वाधान में राजनाथ तिवारी के आवास पर एक सरस काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंडित राजनाथ तिवारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ दयाशंकर तिवारी की वणी वंदना से हुआ ।इस अवसर पर काव्य पाठ करते हुए शशांक तिवारीने’ व्यास और पत्थर’ के माध्यम से स्थितियों का चित्रांकन किया।पुनः रवीश तिवारी ने गणतंत्र दिवसऔर तिरंगे को लक्ष्य कर ‘मैं भारतवर्ष हूं ‘शीर्षक कविता प्रस्तुत कर राष्ट्रीय भावना का परिचय दिया। तत्पश्चात जीवन राम इंटर कालेज के प्रवक्ता कवि मृत्युंजय तिवारी ने कई रंगों की कविताओं कविताएं प्रस्तुत पर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान किया। तुमने आदमी को खाली पेट दिया ठीक किया। पर एक प्रश्न है रे नियति। खाली पेट वालों को ।तुमने घुटने क्यों दिए ।इस अवसर पर डॉ कमलेश राय जी ने काव्य पाठ करते हुए बेटी शीर्षक से … बेटी प्रकृति का अनुपम उपहार के माध्यम से बेटी के जीवन का चित्रांकन किया साथ ही भोजपुरी गीत के माध्यम से बेटियों बेटी को अभिव्यक्त किया जिंदगी का आसरा आधार हइ बिटिया सृजन का असली सिंगार हई बिटिया।।पुनः वरिष्ठ कवि दयाशंकर तिवारी ने राष्ट्रभक्ति से जुड़े भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर राष्ट्र की गरिमा को अभिव्यक्त किया और जागरण संदेश दिया, जाग ए भारत के नौजवान बिहान परल मुश्किल में।
डॉ0 रामनिवास ने अपने काव्यपठन में क्षडिकाओ के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों को विडंबनाओं पर कुछ इस प्रकार व्यंग किया ,चुप हो गए वो अपने अनुभव यू सुनाकर ढाई अक्षर प्रेम के पड़े थे हमने भी दीपक बुझाकर।
इस कार्यक्रम में बिहार के विक्रम शिला भागलपुर विश्वविद्यालय से हाल ही में ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि प्राप्त करने वाले पूर्वांचल के अग्रणी साहित्यकार एवं मऊ हिन्दी साहित्य सभा के अध्यक्ष पंडित दयाशंकर तिवारी जी का समारोहपूर्वक सम्मान भी किया गया।
अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए पं0 राजनाथ तिवारी ने राष्ट्र की गरिमा को बढ़ाने के क्रम में सबको अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति निष्ठावान बने रहने हेतु संदेश दिया तथा राष्ट्रीय भावना से ओट प्रोत कविताएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऊंचाई दिया
संचालन डॉ0 राम निवास राय ने किया इस अवसर पर सुरेंद्र जी,राम जी तिवारी, सूर्यनास्थ दुबे, डॉ0 ए के मिश्र, मनोज, राजेश तिवारी,विजय प्रताप,राकेश तिवारी,शशांक सुभम, सत्यम,के एम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

