सेंट जेवियर्स स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य संग चार धर्मों के गणवेेश झंडातोलन करने पहुंचे छात्र आकर्षण के केंद्र रहे।
बिल्थरारोड / बलिया । क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नपं कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में व विद्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। पिपरौली बडा गांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य संग चार धर्मों के गणवेेश झंडातोलन करने पहुंचे छात्र आकर्षण के केंद्र रहे। एमएमडी विद्यालय ससना बहादुरपुर, नवजीवन स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज में सांंस्कृति कार्यक्रमों की धूम रही।
क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । नगर व क्षेत्र में सुबह से ही चहल पहल थी। युवाओं में देश भक्ति का जज्बा देखते ही बनता था। भारत माता की जयघोष के साथ नगर को गुब्बारे व फूलों से सजाने का कार्य जारी था। नगर के विभिन्न मुहल्लों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में ग्रुप हाउस के कैप्टन अपने अपने हाउस के साथ तिरंगे को मार्च पास्ट के साथ सलामी दी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जे. आर. मिश्र के साथ चार धर्मो हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख व ईसाई के गणवेश में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा ध्वजारोहण जहां आकर्षण का केंद्र रहा वही विभिन्नता में एकता को भी प्रदर्शित कर रहा था। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री मिश्र ने कहा कि ये बच्चे ही देश के भविष्य है। यह देश इन नैनिहलो का है। कहा कि ऐसा कार्यक्रम इनके अंदर देश भक्ति की भावना को जगाने तथा देश की अखंडता व अक्षुणता को बनाये रखने का जज्बा पैदा करता है। इसके साथ ही नवजीवन स्कूल, एमएमडी पब्लिक स्कूल, देवेन्द्र महाविद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज, फतेह बहादुर सिंह शिव शंकर सिंह महाविद्यालय में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। उधर नपं कार्यालय में चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, उभांव थाना पर एसएचओ राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में झंडा फहराया गया। इस मौके पर सराहनीय कार्य करने के लिए उभांव एसएचओ राजेश कुमार सिंह को जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में एसपी बलिया की उपस्थिति में परेड के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



