अपना जिला

मुंबई से लौटा व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव

रानीपुर/मऊ। जनपद मऊ में कोरोनाा पाजिटिव का एक नया केस सामने आने से जनपद में गुरूवार को हङकम्प मच गया। देखते ही देखते पूरे गांव को घेर दिया गया और पीङित के परिजनों सहित 17 लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के चितबिसांंव निवसी 43 वर्षीय ब्यक्ति मुम्बई से 05 मई को चलकर 09 मई को पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने पहुंचा। जहां पर ठच स्क्रीनिंग के बाद जिले से आयी हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनका स्वैब टेस्ट लेकर छोड़ दिया।आज गुरुवार को सुबह जैसे ही पता चला कि उक्त ब्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है,वैसे ही रानीपुर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के प्रभारी दिनेश कुमार पूरी टीम के साथ मौके पर प॔हुचे। उसके बाद जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी सहित एसपी, एडिशनल एसपी, एस डी एम मु0बाद रानीपुर थाने की पुलिस आदि मौके पर पहुंचकर पॉजिटिव ब्यक्ति के साथ परिवार के 17 लोगों को क्वारंटाइन के लिये भेजा दिया।इस मामले लेकर गांव में दहशत फैल गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *