Uncategorized

17 वर्षीय ने तमसा ब्रिज से नदी में लगाई छलांग, युवक ने बचाया

मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी ओवर ब्रिज से एक 17 वर्षीय युवती तमसा नदी में अज्ञात कारणों से छलांग लगा लिया। युवती के छलांग लगाते ही वहां पर मौजूद एक युवक ने तत्तपरता दिखाते हुए डूब रही युवती को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल दिया, जहाँ उसकी हालत गम्भीर देखते हुए लोगो ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।

बताया जाता है कि एक गांव की मीनी (परिवर्तित नाम) 17 वर्ष निवासी थाना सरायलखन्सी बुधवार को सुबह अपने घर से निकली दोपहर लगभग 1 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी ओवर ब्रिज पर जा पहुंची, देखते ही देखते युवती ने अज्ञात कारणों से नदी में छलांग लगा दिया। युवती के छलांग लगाते हुए वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों में से एक व्यक्ति ने तुरंत नदी में कूदकर युवती को बचाने में कामयाब रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती अभी किसी को कुछ बताने में असमर्थ है। पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *