अपना जिला

दुकानदार को पीटने के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर

मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना नगर के स्टेशन रोड स्थित विजय स्तंभ चौराहा के निकट एक किराना की दुकान पर दुकानदार द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने उस दुकानदार के विरुद्ध वैश्विक महामारी अधिनियम के अंतर्गत मंगलवार रात्रि संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
मंगलवार संध्या स्थानीय पुलिस चौकी पर कार्यरत तीन सिपाही जो अपने ड्यूटी पर लॉक डाउन का पालन कराने को लेकर जांच पड़ताल कर रहे थे कि इसी बीच एक दुकानदार से दुकान बंद करने एवं बाहर अपने दु

कान पर खड़े होने पर पुलिस ने मना किया, जिस पर दुकानदार का यह कहना था कि आप लोग हम गरीब को परेशान करते हैं अन्य बड़े दुकानदारों पर हाथ नहीं डालते हैं। इसी बात को लेकर नोकझोंक के पश्चात पुलिस टीम द्वारा एक दुकानदार के साथ अशोभनीय कार्य करने एवं मारने पीटने के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह ने इन तीनों सिपाहियों को देर रात्रि कोतवाली पर बुलाया और उससे जानकारी प्राप्त की। जिसकी जानकारी मिलते ही देर रात्रि एसपी मऊ धुले सुशील चंद्रभान ने चौकी पर तैनात एक सिपाही को देर रात लाइन हाजिर कर दिया एवं अन्य दो सिपाहियों के विरुद्ध विभागीय जांच बैठा दी है।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में एक दुकानदार द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए दुकान का शटर खोलकर सामान की बिक्री करता था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुँची, जहाँ दुकानदार शटर खोलकर सामानों की बिक्री करते हुए पकड़ा गया था, जिसके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उसी सम्बंध में सके वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें एक सिपाही द्वारा उस दुकानदार के साथ काफी अशोभनीय व्यवहार करने एवं मारपीट का मामला सामने आया है। कहा कि इस सम्बंध में तत्काल प्रभाव से आरक्षी को लाइन हाजिर करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही दुकानदार के विरुद्ध भी लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *