Uncategorized

किसी तरह जीवन यापन करने वाले छोटे दुकानदार की गुमटी तोड़ चोरों ने उड़ाए 5000 के सामान

मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के नीचे बीती रात चोरों ने दिवाला तोड़कर गुमटी रखें नगदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह जब दुकान मालिक अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो गुमटी टूटा हुआ देख उसके होश उड़ गए। दुकान मालिक ने तत्काल चोरी होने की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित में तहरीर पर जांच पड़ताल में जुट गई।

गौरतलब है कि मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे चोरों का इतना हौसला बुलंद है कि गुमटी तोड़कर आए दिन चोरियां होती रहती है। बीती रात अज्ञात चोरों ने किराने की दुकान से दीवाल को क्षतिग्रस्त कर हजारों की चोरी करने में कामयाब रहे। दुकान के मालिक अशोक ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के सहादतपुरा के निवासी है वह रोज की भांति मंगलवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह 6 बजे दुकान खोलने के लिए आया तो दीवाल को टूटा देख घबरा गया और आस-पास के लोगो को इकट्ठा कर जब दुकान के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए जल्दी-जल्दी खोए हुए सामान का ढूंढने लगा, जिसमें नगदी व रिफाइंड तेल की शीशी तक का सामान चोर उठा ले गए। अशोक गुप्ता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। लगातार मुंशीपुरा क्षेत्रों में चोरी होने से सभी दुकानदारों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *