अपना जिला

गाँव-गाँव पहुंचेगी  “खुशी एक्सप्रेस” 

मऊ। कोर ग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट गोरखपुर एनवायर्नमेंटल एक्शन ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को नगर में खुशी एक्सप्रेस (इन्फो वैन) को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी के राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर मुख्यचिकित्साधिकारी कार्यालय से रवाना किया गया।

इस अवसर डॉ० एम् लाल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वाराचलाये जा रहे ‘टीकाकरण प्रोग्राम और स्वच्छता अभियान में खुशी  एक्सप्रेस  महत्व पूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। मुख्य रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के गाँवों में नियमित टीकाकरण, व्यक्तिगत  साफ-सफाई के साथ-साथ शौचालय के प्रयोग के प्रति लोगों को  जागरूक भी किया जाएगा। नियमित टीकाकरण के प्रति और स्वच्छता अभियान के प्रति समुदाय में जागरूकता के लिए खुशी एक्सप्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। डी०एम०सी० कोर ग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट के शमशेर अली  ने बताया कि जिले के चार ब्लाक परदहा, कोपागंज, घोसी और रानीपुर में अलग – अलग दूरस्थ क्षेत्रों में 10 दिन  तक नियमित टीकाकरण प्रोग्राम और स्वच्छता, साफ़-सफाई के प्रति खुशी एक्सप्रेस समुदाय में जागरूकता पैदा करेगी।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि खुशी एक्सप्रेस के माध्यम से कठपुतली शो और सामुदायिक बैठकों का भी आयोजन भी किया जायेगा जिसमें मुख्य रूप से नियमित टीकाकरण एवं माफ़ सफाई परलोगों को शिक्षित करने के साथ जागरूक भी किया जाएगा। पोलियो के खिलाफ पापुलेशन इम्युनिटी बरक़रार रहेगा और भारत देशपोलियो मुक्त बना रहेगा। इन्फो वैन के माध्यम से जनता को बताया जायेगा कि नियमित टीकाकरण कराएं और बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचायें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से यूनिसेफ के डीएमसी सरोज राना, विश्व स्वास्थ्य संगठन के रजनीश वर्मा, अजय सिंह, रविशंकर ओझा,सीडीपीएम संतोष सिंह,कामाख्या मौर्या कोर ग्रुप के ब्लाक कोऑर्डिनेटर आदि स्वास्थ्यविभाग के लोग उपस्थित रहे।मऊ। कोर ग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट गोरखपुर एनवायर्नमेंटल एक्शन ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को खुशी एक्सप्रेस (इन्फो वैन) को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी के राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर मुख्यचिकित्साधिकारी कार्यालय से रवाना किया गया।
इस अवसर डॉ० एम् लाल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वाराचलाये जा रहे  ‘टीकाकरण प्रोग्राम और स्वच्छता अभियान में खुशी  एक्सप्रेस  महत्व पूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। मुख्य रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के गाँवों में नियमित टीकाकरण, व्यक्तिगत  साफ-सफाई के साथ-साथ शौचालय के प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। नियमित टीकाकरण के प्रति और स्वच्छता अभियान के प्रति समुदाय में जागरूकता के लिए खुशी एक्सप्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। डी०एम०सी० कोर ग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट के शमशेर अली  ने बताया कि जिले के चार ब्लाक परदहा, कोपागंज, घोसी और रानीपुर में अलग – अलग दूरस्थ क्षेत्रों में 10 दिन  तक नियमित टीकाकरण प्रोग्राम और स्वच्छता, साफ़-सफाई के प्रति खुशी एक्सप्रेस समुदाय में जागरूकता पैदा करेगी।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि खुशी एक्सप्रेस के माध्यम से कठपुतली शो और सामुदायिक बैठकों का भी आयोजन भी किया जायेगा जिसमें मुख्य रूप से नियमित टीकाकरण एवं माफ़ सफाई परलोगों को शिक्षित करने के साथ जागरूक भी किया जाएगा। पोलियो के खिलाफ पापुलेशन इम्युनिटी बरक़रार रहेगा और भारत देशपोलियो मुक्त बना रहेगा। इन्फो वैन के माध्यम से जनता को बताया जायेगा कि नियमित टीकाकरण कराएं और बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचायें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से यूनिसेफ के डीएमसी सरोज राना, विश्व स्वास्थ्य संगठन के रजनीश वर्मा, अजय सिंह, रविशंकर ओझा, सीडीपीएम संतोष सिंह, कामाख्या मौर्या कोर ग्रुप के ब्लाक कोऑर्डिनेटर आदि स्वास्थ्यविभाग के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *