अपना जिला

पेयजल व साफ-सफाई व्यवस्था को अव्वल बनाने में पालिका परिवार कृत संकल्पित : पालकी

■ प्लास्टिक के कैरी बैगो व पन्नियों का प्रचलन रोकने मे सहयोग करे लोग

मऊ। शहर वासियों को अवागमन के लिये बेहतर सुविधा मिले, शुद्ध पेय जल व चमकने दमकने वाली रौशनी मिले इसके लिये शहर मे दिन रात कार्य कराये जा रहे है। अवाम की उमीदों पर खरा उतरुं इसके लिये निर्माण कार्यां में सूचिता हो इसके लिये खास ध्यान देता हूं। ताकि निर्माण कार्यों का लाभ जनता को लम्बे समय तक मिलता रहे। यही नहीं आम जनता को रोज़गार, शिक्षा, व बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा दिलाने के लिये भी पुरी क्षमता से कार्य कर रहा हूं। उक्त बातें पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने शनिवार को लाखों रुपये से निर्मित मु0 डोमनपुरा व ताजोपुर तथा मु0 परदहां (बकवल) में नाली पटिया व इण्टरलाकिंग कार्यों का लाकार्पण करते हुए कही। उन्होने कहां कि आज़मगढ़ मोड़ से लेकर बाल निकेतन तक डिवाईडर निर्माण लगभग पूर्ण होने को हैं। इसी प्रकार मिर्जाहादीपुरा से लेकर रेलवे फाटक (बाज़ार रोड) को चमका दिया गया है साथ ही हर वार्डों में निरन्तर विकास कार्य चल रहे हैं। साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये सफाई नायकों को खास निर्देश जारी किये जा चुके हैं। प्लास्टि व कैरी बैगों पर प्रतिबंध, पर्यावरण व सफाई के मद्देनज़र ही लगाया गया है। लोग पालिका द्वारा प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान में सहयोग करें। श्री पालकी ने दोहराया कि विकास कार्य कराना कोई आसान काम नहीं है। कई स्थानां पर जहां निर्माण ज़रुरी है वहां भी कुछ लोग अपने हित के लिये काम में बाधा पहुंचाने का प्रयास करते हैं उन्हे ऐसा नहीं करना चाहिये क्योकिं शहर उनका है यहा के ज़र्रे-ज़र्रे में विकास व निर्माण कार्य अबाध गति से चल रहे है। ऐसे में लोगों को इसमें बढ़-चढ़ कर सहयोग करना चाहिये। श्री पालकी ने यह भी कहा कि नगर में अभी बहुत से ऐसे कार्य करने हैं जिससे जनता को और बेहतर सहूलियत एवं सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सभासद दिनेश कुमार सिंह, मुकन्द सिंह, खुशहाल सिंह, सभासद प्रतिनिधिगण राजीव सैनी, शफीकुर्रहमान पहलवान, मुनौवर अब्दुल गफूर, नसीम अख्तर एवं हाजी मुम्ताज़ सिमको, नुरुलहसन, वकील अहमद, ऐनुल हसन, इरशाद अहमद, परवेज़ अख्तर, चंचल भारती, पंकज कुमार, कैलाश सिंह, मोनू राम, रोहित कुमार, के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *