अपना जिलाचर्चा में

बाहरी भगाओ-मऊ बचाओ-मऊ जिताओ के सन्दर्भ में जिले भर के लोगों की बैठक

मऊ। भारत रत्न स्व0 डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 128वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर मऊ नागरिक मंच व नौजवानान-ए-मऊ के सौजन्य से रविवार की रात्री 8 बजे नगर के चन्दन मैरेज हॉल बाई पास रोड पर बाहरी भगाओ – मऊ बचाओ – मऊ जिताओ के सन्दर्भ में हाजी नफीस अहमद करिश्मा की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न तहसीलों के मुख्य लोगों के साथ मीटिंग रखी गयी। जिसमें घोसी तहसील से आये दीवानी कचहरी के अधिवक्ता ने कहा कि घोसी लोकसभा पिछले 20 वर्षों से विकास के नाम पर काफी पीछे चला गया क्यों कि 1999 में बसपा सांसद चुने गये जो पूर्णतः नकारे तथा क्षेत्र की समस्याओं के प्रति निष्क्रिय रहे। मधुबन के साथी सुधाकर यादव पूर्व छात्र संघ महामंत्री ने कहा कि स्व0 कल्पनाथ राय के जाने के बाद मऊ को सभी पार्टियों ने बॉझ समझ रखा है और घोसी में जनपद के बाहर से उम्मीदवार लाते है जो कि क्षेत्र में कभी दिखाई तक नहीं दिये। मधुबन से बीपीएस इण्टर कॉलेज के लेक्चरर राजबहादुर सिंह ने कहा कि हम पार्टियों के चक्कर में अतुल कुमार अन्जान जैसे नेता को भी हरा देते हैं। मास्टर फैयाज़ अहमद खान नदवा सराय ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से जनपद के बाहर का उम्मीदवार का होना ही हमारे लिए चिन्ता का विषय है कि 85 प्रतिषत जनता पहचानती तक नहीं और न ही क्षेत्र में आते हैं। बुनकर नेता खैराबाद मोहम्मदाबाद से ऐनुल मुज़फ्फर साहब ने कहा कि पॉच दिन में ही पूरे जनपद में ये तहरीक एक बड़ा आन्दोलन का रूप ले लेगी और सभी पार्टियों को इस बात का एहसास भी हो जायेगा कि मऊ जाग चुका है। बुनकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एकबाल अहमद अन्सारी ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस के लोगों ने भाजपा से डराकर ही हमारा पोशण किया और हम उनके बहकावे में नही आने वाले। मौलाना शफीक अहमद नदवी मदरसा आलिया ,मौलाना मोहम्मद मज़हर आज़मी प्रधानाचार्य मदरसा आलिया, , जमीयतूल ओलेमा-ए-हिन्द के मऊ जिलाध्यक्ष मौलाना इफ्तेखार अहमद मिफ्ताही ,मौलाना मज़हर अली मदनी प्रधानाचार्य मदरसा फैज़-ए-आम, ने एक स्वर में मऊ विकास मंच तथा नौजवानों के कार्यां का समर्थन दिया तथा कहा कि काफी देर हो चुकी है मगर जब जागे तब सबेरा मालिक से इस अभियान की सफलता की दुआ भी की गयी।

कार्यक्रम के अन्त में फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ उ0प्र0 महागठबन्धन को ज्ञापन देने के लिए हाथ उठवाकर समर्थन लिया गया कि बसपा 70 घोसी लोकसभा से अपना उम्मीदवार बदले और क्षेत्र के किसी ईमानदार छवि के व्यक्ति ,शिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता, सेक्यूलर छवि के व्यक्तित्व या बुनकर बाहुल्य सीट होने के कारण यदि सदर तहसील से बुनकर के बेटे को टिकट दिया जाता है तो बहुत ही धनात्मक परिणाम आयेंगे अन्यथा कि स्थिति में मऊ विकास मंच तथा नौजवानों, मऊ कोई बड़ा निर्णय लेगा ज्ञापन को बसपा मऊ जि़लाध्यक्ष के माध्यम से बसपा सुप्रिमों को दिया जायेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रगतिषील समाजवादी पार्टी के यूथ विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ मंत्री, अजय कुमार सभासद छेदा पुरा, जिलाध्यक्ष आसिफ चन्दन, नागरिक एकता पार्टी के जि़लाध्यक्ष गौरव सिंह मन्ना पहसा, ओलेमा कौंसिंल के प्रदेष कार्यकारणी सदस्य षहाबुद्दीन खान, मधुबन क्षेत्र पंचायत सदस्य जयराम यादव, कोपागंज सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद फहीम, मोहम्मद कमाल, पीस पार्टी से मोहम्मद कासिम,सलाहुद्दीन अन्सारी, ज़फर अहमद जनता, समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता यन्ज़रून, अनीस अहमद घोसी, पूर्व सभासद ओज़ैर अहमद आदि मुख्य लोगों के अलावा सभी सक्रिय सैकड़ों कार्यकर्ताओं न शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक मौलाना एकबाल अहमद मोहम्मदी व जावेद चन्दन ने सभी आगन्तुकों का शुक्रिया अदा किया। संचालन का कार्यक्रम सभासद अल्तमश अन्सारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *