अपना जिला

जौहरी के परिजनों से मिले अतुल अंजान, व्यक्त की शोक संवेदना

मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान रविवार को नगर के स्वर्ण आभूषण व्यवसाई स्व. दिनेश चन्द्र वर्मा एवं भाजपा नेता राजीव जौहरी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले एवं शोक संवेदना व्यक्त की, ढांढस देते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में परिजनों को हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। उन्होंने कहां की जिस प्रकार से स्वर्ण व्यवसाई का शव बरामद हुआ है उससे स्पष्ट लगता है कि कहीं न कहीं उनके साथ कुछ अनहोनी घटना घटी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से घटना का पर्दाफाश करते हुए घटना में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। श्री अंजान ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। यह घटना मामूली नहीं है। उन्होंने मृतक के बेटे से दु:ख की इस घड़ी में हिम्मत से काम लेने को कहा। श्री अंजान ने कहा कि पुलिस को इस मामले में पूरी ईमानदारी से लगने की जरूरत है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अर्चना उपाध्याय, सुदर्शन कुमार, पीएन सिंह एडवोकेट रामनरायन सिंह शेख हिसमुद्दीन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *