अपना जिला

मऊ में सोमवार को 52 केंद्रों पर 1421 लोगों को लगा कोरोना का टीका

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सोमवार को जिले में 52  अलग-अलग केेंद्रो पर कुल 1421 लोगों को वैैश्विक महामारी कोरोना वायरस का टीका लगा.कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में चौथे चरण के महाअभियान के  तहत जिले में वैक्सीनेशन अभियान जारी हैैइस दौरान 443 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई गई.  सोशल डिस्टेंसिंग केे साथ कोरोना गाइड लाइन्स के नियमों के साथ लोग बढ़-चढ़कर महावैक्सीनेशन अभियान  में  हिस्सा ले रहे हैंसरकार की नई पहल के बाद अब कोरोना के खिलाफ छिड़े जंग में सीनियर सिटीजन के साथ-साथ अब 45 साल से ऊपर  के लोगों को भी अब कोरोना का टीका लगाया जा रहा हैइतना ही नहीं अब 1 मई से 18 साल के ऊपर के लोगों को भी कोरोना का वैक्सीन लगाया जाएगा.इस दौरान जिले के स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए  उत्साहित करते नजर आए.फिलहाल जिले के 52 केंद्रो पर वैक्सीनेशन अभियान जारी है.इसमें नगर के दो प्रमुख अस्पताल, सभी 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहे, सभी केंद्रों पर लाभार्थी अपना-अपना आधार कार्ड लेकर आए और पंजीकरण  के उपरांत टीकाकरण  करवााया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *