अपना जिला

मऊ पुलिस ने 85 मामलों में वांछित अपराधी को किया ढेर

( प्रदीप सिंह )
मऊ। मऊ पुलिस ने सुबह सुबह एक मुठभेड़ मेें डेढ लाख के इनामी बदमाश लालू यादव को मार गिराया। तकरीबन 85 मामलों में वांछित लालू यादव को पुलिस ने सराय लखंसी थाना क्षेत्र के भंवरेपुर गांव के सामने मुठभेड़ में मार गिराया।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के मुताबिक कोपागंज थाना क्षेत्र के डोंड़ापुर निवासी लालू यादव पर पचासी मुकदमे थे जिनमें सबसे अहम मुकदमा जौनपुर में एक सर्राफा व्यापारी से दो करोड़ की लूट, मिर्जापुर और वाराणसी में सुनार के साथ लूट एवं हत्या का मामला दर्ज है इसके अलावा मऊ में आरटीआई कार्यकर्ता बालमुकुंद की हत्या में वांछित था। भदोही में कैश वैन से ₹300000 की लूट की घटना को अंजाम दिया था यहां गार्ड को गोली मारी गई थी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक लालू यादव अपने गांंव पंचायत चुनाव के मकसद से आ रहा था।

इसी बीच स्वाट टीम और सराय लखंसी प्रभारी को मुखबिर द्वारा उसकेेे गांव आने की सूचना मिली। तदोपरांत पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस विभाग को इस अपराधी को पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली। ऐसे में मुठभेड़ की कमान संभालने इनके निर्देशन में ही मुठभेड़ में लालू यादव मारा गया। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि घटना तकरीबन 3:45 की है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है उन्होंने बताया कि लालू के साथ एक व्यक्ति और था वह भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है। इसकी पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य ( BDC) पद पर निर्विरोध चुनी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *