अपना जिला

गरीबों के लिए रोटी बैंक के बाद अब जल बैंक

मऊ। नगर में रोटी बैंक दिनों दिन आगे बढ़ते हुए गरीबों को भोजन देने के साथ साथ अब रास्ते में चलने वाले राहगीरों के लिए मऊ जल बैंक की स्थापना की गई। जिसका शुभारंभ शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पी0के गुप्ता व अखिल भारतीय उघोग व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष व मऊ रोटी बैंक के वरिष्ठ संरक्षक हबीबुल्लाह टाडंवी के संयुक्त रूप से सहादतपुरा स्थित बैंक आफ इंडिया के सामने किया गया इस अवसर पर डॉ पी0के0 गुप्ता ने बताया कि इंसानी शरीर का 70 % हिस्सा पानी से बना हुआ है शरीर में पानी की कमी से ढेर सारी बीमारियां होती है उन्होंने कहा कि शुद्ध पानी पीने से सारी बीमारियां दूर होती और मऊ जल बैंक की टीम को बधाई दी मऊ रोटी बैंक के वरिष्ठ संरक्षक हबीबुल्लाह टाडंवी ने कहा कि इस संसार में भूखे को खाना व प्यासे को पानी पिलाना ही सबसे पुण्य का कार्य है रोटी बैंक के सदस्य अभिषेक मद्धेशिया ने बताया कि शहर के अन्य जगहों पर भी मऊ जल बैंक की जल्द ही स्थापना की जाएगी जिससे आम राहगीरों को गर्मी में ठण्डी पानी की परेशानी न हो सके रोटी बैंक वरिष्ठ सदस्य प्रवीण पांडेय ने कहा कि मऊ जल बैंक का उद्देश्य गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाने का है उन्होंने बताया कि हम लोग जल बैंक के माध्यम से लोगों को पानी के महत्व के बारे में रूबरू करना चाहते हैं कि पानी की संरक्षण बहुत ही जरूरी है छोटा सा उदाहरण हम समाज से ही ले तो आज से 5 से 10 साल पहले हर छोटी बड़ी दुकान हो लोगों के घर हो चौराहा हो हर जगह पानी के हैंडपंप होते थे परंतु आज ऐसा नहीं है इस कार्यक्रम का संचालन मऊ रोटी बैंक के निर्देशक अमरनाथ मद्धेशिया ने किया और लोगों का अभिवादन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से आंनद गुप्ता, प्रवीण पांडेय, अनिल सिंह, रोहित मद्धेशिया, धनेश, दीपक, मनीष, संजय मद्धेशिया, पवन, रविश, केशरी चंद वर्मा, गौरव मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, रवि, अफरोज, राजेश वर्मा, आदेश श्रीवास्तव व मऊ रोटी बैंक की समस्त सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *