केन्द्र में पुन: बनेगी मोदी सरकार, कोई गठबंधन नहीं रोक सकेगा : दारा
मधुबन, मऊ। स्थानीय नगर पंचायत स्थित सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में रविवार को आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करते वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र की सत्ता में पुनः मोदी की सरकार बनेगी। इसे कोई नहीं रोक सकेगा। 2014 की भाजपा लहर का जिक्र करते कहा कि इस बार कहीं उससे अधिक लहर 2019 के लोक सभा चुनाव में दिख रही है। मोदी सरकार को रोकने के लिए विपक्षी पार्टियां गठबंधन कर लिया है। आगे कहा कि जो 70 वर्षों से गरीबों का उत्थान व विकास नहीं कर सका। आज गरीबों के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने जो कर दिखाया है। इसके दम पर पुनः मोदी की सरकार केन्द्र की सत्ता पर बड़ी बहुमत के साथ काबिज होगी। मोदी की ही देन है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित किया है। आज विपक्षी पार्टियां सेना द्वारा पाकिस्तान में की गयी कार्रवाई का सबूत मांगते जवानों का मनोबल तोड़ने पर जुटी हुई है। कोई भी गठबंधन बने लोक सभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव फतह करेगी। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक फागू चौहान, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर आदि नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को घोसी विधायक फागू चौहान ने सपा व बसपा के गठबंधन को ठगबंधन की संज्ञा देते गेस्ट हाउस कांड का जिक्र किया। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विनोद यादव, भरत भैया, शकुंतला चौहान, भरतलाल राही, डा. आरएन सिंह, डा. एचएन सिंह पटेल आदि ने सम्बोधित करते मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को रेखांकित करते कहा कि इस बार भी भाजपा की भारी बहुमत की सरकार केन्द्र में बनेगी। मोदी सरकार के प्रभाव से घबड़ाई विपक्षी पार्टियां गठबंधन कर ली है। इनके गठबंधन की चाल को जनता भली-भांति जान चुकी है। वहीं मंच पर जाने के लिए कुछ पिछड़ा वर्ग के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच पर सम्मान न पाने का विरोध में नारेबाजी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय व संचालन जिला महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह (गुड्डू), विकास मल्ल, संजय सिंह, जेपी साहनी, सभासद आलोक मल्ल, अभिषेक सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष बब्लू ठठेरा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्देशिया, सोनू दीक्षित, महाप्रसाद गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी, अब्बू फैजल आदि उपस्थित रहे।

