अपना जिलाचर्चा में

खुशखबरी : लॉक डाउन में मऊ बाल निकेतन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का तोहफा, राजाज्ञा जारी

■ किसान नेता देव प्रकाश राय की मेहनत लायी रंग

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के शहर कोतवाली स्थित बहुप्रतीक्षित जीरो बी बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर भारत सरकार ने 75 करोड़ से अधिक धनराशि ओवरब्रिज से बनाने के लिए राजाज्ञा जारी किया। अतिसंवेदनशील बुनकर नगरी के लिए मोदी सरकार ने दिया सौगात।
यह जानकारी पूर्व सदस्य मंडल रेलयात्री परामर्श दात्री समिति एवं स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप सिंह ने दिया। श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां के किसान नेता देव प्रकाश राय के प्रयास से एक बार फिर मऊ को ओवरब्रिज बनाने के लिए मंजूरी मिली है। यह मंजूरी केंद्र सरकार ने बुधवार को राजाज्ञा जारी कर धन 7595.13 लाख रुपये भी आवंटन कर दिया।
इस आशय की जानकारी मिलते ही लोगों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *