अपना जिला

120 दिनों बाद जेल से रिहा होने पर अंकित सिंह बाबू का मऊ में भव्य स्वागत

मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी छात्र सभा-मऊ की मासिक बैठक शुक्रवार को छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्यरूप से छात्र हितों के लिए निरन्तर आंदोलन करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के क्रांतिकारी छात्र नेता अंकित सिंह बाबू के 120 दिनों बाद जेल से हुई रिहाई के बाद उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। साथ ही साथ डी.सी.एस.के.पी.जी. कालेज में समाजवादी छात्र सभा के जीतने वाले प्रत्याशियों महामंत्री नीलेश सिंह व पुस्तकालय मंत्री मोहम्मद काशिफ का भी छात्र सभा की पूरी जिला कमेटी द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुये छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि छात्र सभा के सभी विजयी प्रत्याशियों द्वारा निरंतर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा और छात्र सभा पूरी मजबूती से छात्र सभा का चुनाव लड़ायेगी सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया। छात्र सभा के प्रदेश सचिव खुशहाल सिंह बड़े ने कहा कि छात्र सभा पूरी मज़बूती के कार्य करेगी छात्रों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अंकित सिंह बाबू, छात्र सभा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गौरव पाण्डेय, कृष्णा यादव, शशिराज यादव, अभय यादव पूर्व उपाध्यक्ष प्रत्याशी, तारिक महफूज, शिवम सोनी, शास्वत तिवारी, इफ्तेखार अहमद, मुलायम यदुवंशी, रामआशीष यादव, धर्मेन्द्र यादव, युवराज चौहान, राहुल यादव, अनिल राजभर, मयंक यादव आदि साथी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *