सिटी मेगा मार्ट घोसी के लकी ड्रा में मरियम को मिला बाइक, अपने पापा को दी गिफ्ट
घोसी/मऊ। सिटी मेगा मार्ट वाराणसी व मऊ में अपने ग्राहकों को लकी ड्रा में बाइक, एलइडी टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन व मिक्सर ग्राइंडर बांटने के बाद घोसी के ग्राहकों को पुरस्कार बांटा। घोसी शोरूम के ग्रैंड ओपनिंग के समय ग्राहकों के लिए हर खरीदारी पर लकी ड्रॉ कूपन की स्किम के तहत् कंपनी के प्रमोटर्स अंकेश गुप्ता व प्रेम चेतन की मौजूदगी में मेगा मार्ट में लकी ड्रॉ कूपन निकाला गया।
जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में टीवीएस कंपनी की बाइक कक्षा 12 की छात्रा मरियम फातिमा का निकला। वहीं द्वितीय पुरस्कार एलइडी टीवी प्रिन्स चौहान को मिला तो तृतीय पुरस्कार के रूप में फ्रिज अमरजीत को व चतुर्थ पुरस्कार के रूप में तालिब को वाशिंग मशीन व यासिफ को पांचवा पुरस्कार मिक्सर ग्राइंडर दिया मिला।
कक्षा 12 की छात्रा मरियम फातिमा को जब ड्रा के दिन कूपन में नाम निकलने के बाद मेगा मार्ट की तरफ से फोन करके बधाई देने के साथ यह बताया गया कि आपके खरीदारी पर लकी ड्रा में पुरस्कार के रूप में बाइक निकला है तो मरियम को खुशी का ठिकाना ना रहा। वह तुरंत इसकी खबर घर में परिजनों को दी। मरियम ने “अपना-मऊ” के पत्रकार से बात-चीत में बताया कि वह महज 516 रूपये की खरीदारी सितम्बर माह में की थी, उसने कभी सोचा भी नहीं था की महज 516 रूपये की खरीदारी में उसे इनाम में बाइक मिल सकता है। उसने बताया कि वह बहुत खुश है और बार-बार सिटी मेगा मार्ट को बधाई देती है। मरियम को जब बाइक व कम्पनी की तरफ से सर्टिफिकेट लेने आयी तो उसने न सिर्फ अपना पुरस्कार लिया बल्कि लोगों को मिठाई मंगा कर खिलाया भी। मरियम ने बताया की वह इस पुरस्कार से काफी खुश है वह इस गिफ्ट को अपने पापा को देकर और खुशी महसूस कर रही है।

