हार्दिक पांड्या और एली अवराम के बीच क्या चल रहा है?
जी हां हार्दिक पांड्या और एली अवराम को देखकर यही सवाल इंटरनेट पर छाया हुआ है कि…आखिर ये क्या हो रहा है. इन दोनों सितारों के बीच कैसी खिचड़ी पक रही है. हम ये बात यूं ही नहीं कह रहे हैं. बल्कि हजारों लोगों की इंटरनेट पर प्रतिक्रिया के बाद ही ये मामला सुर्खियों में है कि आखिर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलड़ी हार्दिक पांड्या और बिग बॉस सीजन-7 की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस एली अवराम कि मुलाकात के मायने क्या हैं. दरअसल एक बार फिर से दोनों सितारों को मुलाकात करते देखा गया है. हालांकि दोनों कैमरे के सामने एक साथ नहीं आएं लेकिन कथित तौर पर ये चर्चा है कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों सितारों को एक ही जगह पर अलग अलग तस्वीरों में कैद किया गया. लेकिन सितारों ने इस मुलाकात पर चुप्पी साधने में ही भलाई समझी. हम आपको बता दें कि ऐसी अफवाहें कई दिनों से चल रही हैं कि हार्दिक और अवराम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. जबकि आधिकारिक रूप से किसी ने इस रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है. कुछ महिनों पहले हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के रिसेप्शन में भी एली अवराम को देखा गया था. और तभी से इस रिश्ते की चर्चा जोरों पर है.

