खेल-खिलाड़ी

बच्चों से ऐसे मिले हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या क्रिकेट के मैदान में तो दिल जीत लेते ही हैं. जब वो खेल से दूर रहते हैं. तब भी अपने अच्छे काम और अपने स्टाइल से फैन्स को आकर्षित करते हैं. एक बार फिर वो अपने फैन्स का दिल जीतते नजर आएं. पांड्या ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर पोस्ट की है. जिसमें वो ढेर सारे बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. वो बच्चों को ऑटोग्राफ दे रहे हैं. इस पोस्ट के साथ पांड्या ने लिखा है कि वो भले ही बिजी रहते हैं. लेकिन उनके पास बच्चों के लिए हमेशा वक्त रहता है. इस मुलाकात के दौरान पांड्या ने बच्चों से खुलकर बात कि और उन्हें सफलता का मंत्र भी बताया पांड्या ने बच्चों से कहा कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखो और हमेशा आगे बढ़ते रहो. सपनों को पूरा करने का यही मंत्र है. अपने फेवरट खिलाड़ी के साथ बात-चीत करके बच्चे भी बेहद खुश नजर आएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *