योगी सरकार का दावा, एक साल में 8 लाख 85 हजार लोगों को मिला आवास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जहां एक तरफ पूर्व सपा सरकार पर निशाना साधा है. वहीं दूसरी तरफ अपनी सरकार की जमकर तारीफ की है. सीएम का दावा है कि जहां तीन साल में अखिलेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 हजार आवास भी नहीं बना पाई. वहीं योगी सरकार ने महज एक साल में 2017 से 2018 के बीच में 8 लाख 85 हजार आवास ग्राणीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई है. उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी एक पोस्टर के साथ मौजूद है.
