स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु पालिका कर्मियों संग बैठक
मऊनाथ भंजन। लखनऊ से आयी हुयी आई0ई0सी0 अवेयरनेस (जानकारी, शिक्षा एवं संवाद के प्रति जागरूकता) नामक टीम के दो सदस्यों श्री उज्ज्वल मिश्रा व उनके सहयोगी श्री राजीव दूबे तथा पालिका कर्मियों संग नगर पालिका परिषद के बैठक कक्ष में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने आज एक बैठक कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विस्तृत जानकारी को एक दूसरे से साझा किया। इस मौके पर श्री उज्ज्वल मिश्रा ने जानकारी का आदान-प्रदान, शिक्षा एवं संवाद के प्रति सचेत हो कर स्वच्छता ऐप को अधिक से अधिक डाउन लोड करने के लिये मऊ नगर वासियों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया जबकि श्री राजीव दूबे ने नागरिकों की प्रतिक्रिया बढ़ाने के सम्बन्ध में बताया कि हमें लोगों से मिलकर स्च्छता ऐप के बारे में न सिर्फ जानकारी देकर उनसे प्रतिक्रिया प्राप्त करना है बल्कि उनके मोबइल नम्बरों पर स्वच्छता ऐप को डाउन लोड भी कराने के लक्ष्य पर काम करना है।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि आगामी 4 जनवरी 2019 से प्रारम्भ होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में स्वच्छता रैंकिंग के लिये भाग ले रहे नगर पालिका परिषद, मऊ को श्रेष्ठ स्थान दिलाने में नगरवासियों की पूर्ण भागीदारी को सुनिश्चित कराने हेतु आप सभी को मन से लग कर अथक प्रयास करना है। उन्होंने विशेष कर कम्प्युटर आपरेटरों व सफाई नायकों का मनोबल बढ़ाते हुये उन्हें काम के प्रति जोश प्रदर्शित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आप तकनीकी जानकारी से परिपूर्ण हैं इस लिये यह काम आप के लिये अत्यन्त सहज एवं आसान है। श्री मिश्रा ने कहा कि हमें ससमय 10000 (दस हजार) से अधिक नागरिकों से स्वछता ऐप डाउन लोड कराना है ताकि उन्हें स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ कर मऊ नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 की रैंकिंग में श्रेष्ठ एवं उच्च स्थान दिलाने का हमारा लक्ष्य पूरा हो।
बैठक में आई0ई0सी0 अवेयरनेस के सदस्यगण, अधिशासी अधिकारी, कर अधीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई नायक एवं पालिका कर्मी उपस्थित रहे।
दिनांकः 17.01.2019
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
मऊनाथ भंजन, मऊ

