17 पशुओं व तीन वाहनों सहित 6 पशु तस्कर उभांव पुलिस के हत्थे चढ़े
बिल्थरारोड /बलिया। उभांव पुलिस ने गुरूवार को 6 पशु तस्करों सहित तीन वाहनों में लादकर वध के लिए ले जाये जा रहे 17 गोवंशीय पशुओं को वाहन सहित अपने गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने वाहन सहित बरामद पशुओं को अपने कब्जे में लेकर पकड़े गये पशु तश्करों को सम्बन्धित धारा में चालान कर जिला न्यायालय भेज दिया।
उभांव पुलिस ने गुरूवार को 17 गोवंशीय पशुओं सहित 6 पशु तस्करों को दबोच कर बड़ी कामयाबी हासिल की। इस सम्बन्ध में दूरभाष पर बातचीत में एसएचओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बलिया एसपी देवेन्द्र नाथ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम के लिए गुरूवार की सुबह चौकियामोड़ पर वाहनों की चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान दो पिकप व एक महिन्द्रा टीयूवी वाहन आती दिखीं। पुलिस ने उन वाहनों को रूकने का ईशारा किया। पुलिस के ईशारे के बावजूद वाहन की रफ्तार कम नहीं हुई। पुलिस ने उनकी इस हरकत पर उन्हे घेरने का प्रयास किया। पुलिस को अपनी तरफ आता देख उक्त वाहन चालकों द्वारा पुलिस टीम को रौदने का प्रयास किया गया परन्तु मुस्तैद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन तीनों वाहनों को अपने कब्जे में लेने में सफल हो गयी। जब वाहनों की जांच की गयी तो उसमें 7 गाय व 10 बैल बरामद हुए। पुलिस ने इसके साथ 6 पशु तस्करों को भी दबोचने का दावा किया है। बताया जाता हे कि उक्त गोवंशीयों को वध हेतू तश्करों द्वारा बंगाल ले जाया जा रहा था। पकड़े गये पशु तस्करों की पहचान उमेश राजभर व अश्वनी कुमार उर्फ राजा निवासी पदारथपुर थाना मधुबन जिला मऊ, उपेन्द्र यादव निवासी परमानन्द का डेरा थाना रेवती, दशरथ निवासी सूर्यपुरा थाना मनियर, भरत यादव व अमजद निवासी रूद्रपुर थाना हल्दी जिला बलिया के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गये वाहनो व पशुओं जब्त कर पशु तस्करों को भादवि की धारा 307, 3/ 5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय बलिया भेज दिया। पशुओं का बरामदगी व तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद सिंह व बीरबल यादव, हे0का0 नीलमणि सिंह, का0 सुरेन्द्र यादव, बच्चे लाल यादव व राम प्रकाश यादव शामिल थे।

