Uncategorized

सुबह चाय के विकल्प के रूप में देशी शराब भी हो रहा उपलब्ध

(अशोक जायसवाल)

बिल्थरारोड/ बलिया। आबकारी विभाग की उदासीनता के चलते क्षेत्र में सुबह चाय के विकल्प के रूप में देशी शराब भी लोगों को उपलब्ध होने लगा है। शराब के शौकिन अब सुबह चाय छोड़कर देशी शराब की दुकान पर भीड़ लगाते नजर आने लगे हैं। शासन के 12 बजे से शराब की विक्री की घोषणा की खुलेआम धज्जी उड़ रही है।
क्षेत्र में अब चाय के विकल्प के रूप में देशी शराब भी मिलना शुरू हो चुका है। चाय की चुस्की के साथ ही आप देशी शराब का आनन्द भी बखूबी ले सकते हैं। बिल्थरारोड नगर क्षेत्र में देशी शराब के दुकानदारों द्वारा खुलेआम शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यदि आपको सुबह इसकी तलब लगती है तो इसके लिए लाइसेन्सी दुकानो पर निर्धारित मूल्य से 5 रूपये अधिक चुकाकर इसका मजा ले सकते हैं। सुबह देशी शराब आसानी से मिलने से इसके शौकिनो की जहां चांदी कट रही है वही दुकानदारों की भी बल्ले-बल्ले है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राज ने कहा कि वे खुद स्थिति की समीक्षा करेंगे तथा तथ्य सही पाये जाने पर दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। अब देखना है कि आबकारी विभाग की इस सम्बन्ध में आगे की क्या कार्यवाही रहती है तथा क्या वह चोरी छिपे बिक रही देशी शराब पर लगाम लगाने में कब तक सफल हो पाती है। वैसे उनसे बातचीत के एक दिन बाद भी देशी शराब की विक्री सुबह भी जारी रही। अलबत्ता पूर्व में अधिक मूल्य की शिकायत करने वाले शराब के शौकिनो का यह कहना था कि शासन के निर्धारित समय पर इसे खरीदने पर अब यह निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध हो जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *