Uncategorized

भाआपा के अनशन स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष, मृतक की बहन से भाभी पर लगाये गये हत्या के आरोप की लिखित तहरीर लिया

बिल्थरारोड/ बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी रमेश पटेल की हत्या के पर्दाफास व पुलिस की भ्रष्ट कार्यशैली के विरूद्ध भारत आजाद पार्टी द्वारा तिरनई खिजिरपुर चट्टी पर शुरू की गयी अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को अनशन स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष उभांव ने मृतक की बहन लक्ष्मीना देवी से उसके द्वारा अपनी जान-माल की सुरक्षा से सम्बन्धित प्रकट की गयी आशंका व भाभी पर लगाये गये हत्या को आरोप की लिखित तहरीर प्राप्त की। उधर मृतक की बहन ने अपने भाई को न्याय न मिलने की स्थिति में खुद भी जान दे देने की बात कही है।
रमेश पटेल हत्याकाण्ड के डेढ़ माह बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने व इसके खुलासे के लिए भाआपा का बेमियादी अनशन सोमवार को भी जारी रहा। पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद मानव ने कहा कि हत्या का खुलासा होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उधर मृतक की बहन ने अपनी भाभी ;ननदद्ध पर ससुराल पक्ष को भी बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि उसके चलते वहां से भी उसे भी धमकी दी जा रही है। रमेश की हत्या को पुलिस द्वारा आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की बावत मृतक की बहन का कहना था कि मेरा भाई किसी भी कीमत पर आत्महत्या कर ही नही सकता है कहा कि उसकी हत्या ही की गयी है। इस सम्बन्ध में पुलिस के रवैये को देखते हुए न्याय न मिलने की दशा में मृतक की बहन ने खुद भी जान दे देने की बात कही। कहा कि जब वह अपने भाई को न्याय नही दिला सकेगी तो वह खुद भी मर जायेगी। उधर सोमवार को अनशन स्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष उभांव रत्नेश सिंह ने मृतक की बहन से उसकी सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रकट की गयी आशंका व अपनी भाभी पर लगाये आरोप से सम्बन्धित तहरीर प्राप्त की। सोमवार को धरने पर बैठने वालों में विनाद मानव, मृतक की बहन लक्ष्मीना देवी, स्वतंत्र पटेल, वारिस खां, राजकुमार, भरत पटेल, रामशरण यादव, मंजू देवी, लालसी देवी, गायत्री देवी, देवन्ती देवी, प्रमिला देवी, हीरामन पटेल, विजयी पटेल, उपेन्द्र प्रसाद, गुल्लू प्रसाद राजभर, गौरी शंकर पटेल, हर्षदेव पटेल, उमेश, तेजबहादुर, आरपी सिंह पटेल आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *