अपना जिलाचर्चा में

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मिनी मैराथन में दौड़ी सुकृति

मऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मिनी मैराथन पुलिस लाइन मऊ के द्वारा आयोजित किया गया। इस मिनी मैराथन में शारदा नारायन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ संजय सिंह की पुत्री सुकृति सोमवंशी ने भी भाग लिया। इस मिनी मैराथन में महिला प्रतिभाग करने वाली अकेली महिला प्रतिभागी ने मिनी मैराथन की दौड़ पुलिस लाइन से चलकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मऊ में समाप्त किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने सुकृति सोमवंशी महिला प्रतिभागी को सम्मानित करते हुए कहे कि यह बहुत ही बड़े गर्व की बात है की अकेली महिला प्रतिभागी ने अपनी मैराथन को पूरा किया मैं बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ इस महिला प्रतिभाग को जिन्होंने इस कार्यक्रम में अकेले प्रतिभाग कर अपना नाम रोशन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *