छात्र संघ : राहुल कुमार अध्यक्ष तथा मुनील कुमार महामंत्री निर्वाचित
◆ मर्यादा पुरुषोत्तम स्नातकोत्तर महाविद्यालय भुड़सुरी छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न
रतनपुरा (मऊ) ।स्थानीय मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड्सुरी रतनपुरा मऊ पर छात्र संघ चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त एवं गहमा गहमी के साथ शुक्रवार को सकुशल संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी डॉ रवीन्द्र नाथ मिश्र की घोषणा के अनुसार अध्यक्ष पद पर राहुल यादव को कुल चार सौ मत मिले ,एवं उनके प्रतिद्वंद्वी आशीष कुमार सिंह को 214 मत मिले।राहुल यादव 186 मतो के भारी अंतर से विजई हुए।उपाध्यक्ष पद शैलेन्द्र कुमार राजभर को 380 एवं दिलीप भारती को 224मत मिले ! संविधान के अनुसार सर्वाधिक मत पाने वाले शैलेन्द्र कुमार राजभर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं दिलीप कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।महा मंत्री पद पर मुनील कुमार प्रजापति को 476मत मिले ,एवं सूरज चौहान को 127 मत मिले।मूनील कुमार प्रजापति ने सूरज चौहान को 349 मतो के अंतर से पराजित कर महामंत्री पद पर अपना कब्जा जमाया।संयुक्त मंत्री पद पर सोनू कुमार भारती को 398 एवं निरायोम को 204 मत मिले।इस प्रकार सोनू कुमार भारती ने 194 मतो के अंतर से पराजित कर संयुक्त मंत्री पद पर कब्जा जमाया। संकाय प्रतिनिधि पद पर दीनदयाल चौहान को344 एवं राजेश प्रजापति को 259 मत मिले।इस प्रकार दीनदयाल चौहान ने राजेश को 85 मतो के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।

कुल एक हजार मतदाताओं में मात्र 620 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर 6 उपाध्यक्ष पद पर 16 महामंत्री पद पर 17 एवं संयुक्त प्रतिनिधि पद पर 18मत एवं संकाय प्रतिनिधि पद पर 17 मत अवैध रहे।परिणाम की घोषणा के तत्काल बाद निर्वाचित प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी डॉ रवीन्द्र नाथ मिश्र ने मत गणना कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।तत्पश्चात थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने हारे -जीते समस्त प्रत्याशियों को पुलिस वाहन में बैठा कर उनके घर तक पहुंचाया। चुनाव के दौरान प्रातः काल से ही देर सांय तक भारी गहमा गहमी का वातावरण था।विभिन्न पदों के प्रत्याशी अंतिम समय तक मतदातओं को लुभाने के लिए हर हथकंडे अपनाते देखे गए। इस चुनाव में सभी पांचों पदों पर एक पैनल के प्रत्याशियों ने विजय श्री हासिल की। सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्राधकारी मधुबन एवं विभिन्न थानों की पुलिस बल मौजूद रहे।

