समाज को इस विपदा से उबारने के लिए चित्रों के माध्यम से फाइन आर्ट सेंटर के कलाकारों ने की प्रार्थना
आजमगढ़। सर्वे सन्तु निरामयाः कोरोना महामारी के इस दौर में चारों ओर दुख व भय व्याप्त है। समाज को इस विपदा से उबारने के लिए चित्रों के माध्यम से फाइन आर्ट सेंटर के कलाकारों ने प्रार्थना की कि हे ईश्वर हम सबकी रक्षा करें सबको रोग से मुक्त करें। वस्तुतः प्रार्थना हमारी आत्मा का परमात्मा से संवाद है और जब यह दूसरों के कल्याण के लिए हो तो सर्वोत्तम होता है। प्रार्थना ह्रदय की गहराईयों से निकला एक ऐसा भाव है जो हमारे मन विचार और आत्मा में अद्भुत शक्ति, शांति और सुकून भर देता है। कहते हैं सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी खाली नही जाती इसी भाव से अपनों के कल्याण के लिए कलाकरों की प्रार्थना समर्पित है। हे ईश्वर जो इस वक़्त इस बीमारी से जंग लड़ रहे हैं उन्हें स्वास्थ लाभ दे। हाथ जोड़कर विनती है हे प्रभु सबको निरोगी करें। सर्वे सन्तु निरामयाः की एक माला पिरोई और प्रभु के चरणों में समर्पित करने वाले 36 कलाकार हैं अपर्णा,आशिनी,अंकिता सिन्हा, अनन्त, अक्षता, अंशिका, अनाहिता, अंकिता श्रीवास्तव, आराध्या,, भावना, दीपिका, दीप्ति, ईशा, हया, कृष्णा, मुस्कान, नितिशा, पूजा, पुष्पित, प्रियांशी, सहजप्रीत, प्रिया, ऋषिका, श्रीयांश, सलोनी, सुप्रिया, स्वाति राय, स्मृति, संचिता, सुहानी, स्वाति बरनवाल, श्रीयांशी, सौम्या, सिद्धी, वैष्णवी एवं यशा ।

