मऊ के सौरभ मद्धेशिया बने आजमगढ़ मण्डलीय फैसिलिटेशन काउन्सिल के सदस्य
मऊ। राष्ट्र की उद्यमियों की सबसे बड़ी अखिल भारतीय संस्था ‘‘लघु उद्योग भारती’’ के गम्भीर प्रयासों से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त सचिव आजमगढ़ मण्डल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय मण्डलीय फैसिलिटेशन काउन्सिल का गठन किया गया है। आजमगढ़ मण्डल के
अंतर्गत आने वाले वो सभी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयां जिनकी भुगतान सम्बन्धी समस्याऐं लम्बित है तथा उन्हें भुगतान में धनराशियां लम्बित रहने के कारण कार्यशील पूंजी में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वे उपरोक्त समिति के समक्ष अपना विषय रखकर समाधान करा सकते है। लघु उद्योग भारती मऊ के युवा उद्यमी सौरभ मद्धेशिया (मोबाईल 9838683400) इसके सदस्य है। मऊ, बलिया व आजमगढ़ जनपद के उद्यमी सौरभ मद्धेशिया से सम्पर्क कर अपने समस्या का के माध्यम से निराकरण करा सकते है। उक्त विज्ञप्ति
लघु उद्योग भारती मऊ जनपद मंत्री बालकृष्ण ठरड नें एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है। सौरभ मद्धेशिया को यह जिम्मेदारी मिलने पर मऊ जनपद के लघु उद्यमी सहित व्यापारियों में काफी हर्ष है लोगों ने उन्हें फोन कर कर बधाइयां दी तथा कहा कि उनको इस जिम्मेदारी से उद्यमियों के समस्याओं को जरूर निजात मिलेगी।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भरत थरड़, जितेंद्र राखोलिया, सुशील अग्रवाल, आज़ाद यादव, विनीत ,नंद थरड़, कमल खेड़िया, श्रीराम जायसवाल, आशीष जायसवाल, विकास शर्मा आदि रहे।

