सफलता : हत्या की नियत से जा रहे तीन बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
चिरैयाकोट। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में स्वाट टीम द्धितीय व थाना चिरैयाकोट पुलिस को समय अहम सफलता हाथ लगी। जब जरिये मुखबिर खास की सूचना पर भैंसही नदी पुल के पास हिकमत अमली का प्रयोग कर गाड़ा बन्दी कर चेकिंग प्रारम्भ कर दिये कि गाड़ियो के नजदीक आने पर टार्च व ड्रेगन लाइट से रूकने का इशारा किया गया तो गाड़ी पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया गया फायर करने में बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हो गयी जिससे दोनो बाइकें लड़खड़ा कर गिर गयी तथा हम पुलिस वालों ने एक बारगी घेराबन्दी करके बदमाशों को समय करीब 9 बजे रात को पकड़ लिया गया। जिनके पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर व दो अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक अदद रिवाल्वर 38 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 38 बोर व अदद मो0सा0 चोरी की बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि हम लोग अफरोज पुत्र वकील निवासी खैराबाद थाना मोहम्दाबाद गोहना मऊ की हत्या करने जा रहे थे। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 44/18 धारा 307/411/120बी भादवि, 45/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 41/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट को अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
बरामदगी-1. दो अदद मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर न0 यूपी 54 2577 व यामाहा एमएच 02 बीके 9412। 2. एक अदद पिस्टल व एक अदद रिलाल्वर व दो अदद खोखा कारतूस व दो अदद जिन्दा कारतूस। 3. दो अदद मोबाइल फोन
गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. अविनाश त्रिपाठी उर्फ अवनीश उर्फ अंशु पुत्र गौरी नरायन त्रिपाठी सा0 सी 9/255 हबीबपुर थाना चेतगंज वाराणसी।2. अनिरूद्ध पाण्डेय उर्फ अन्नू पुत्र धर्मनाथ पाण्डेय सा0 सी 6/154 बड़ी पीपरी थाना चेतगंज वाराणसी। 3. मु0 साकिब पुत्र शौकत अली सा0 काजी सदुल्लाहपुरा (बड़ी बाजार) थाना जैतपुरा वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह थाना चिरैयाकोट, निरीक्षक परमानन्द मिश्रा प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 राज नरायन पाण्डेय चौकी प्रभारी सरसेना, उ0नि0 बी0के0 सिंह स्वाट टीम, एचसीपी सेनापति सिंह स्वाट टीम, का0 राणा प्रताप सिंह स्वाट टीम, का0 जवाहर लाल स्वाट टीम, का0 विवेक पाण्डेय स्वाट टीम, का0 अजय यादव स्वाट टीम, का0 राकेश प्रताप सिंह थाना चिरैयाकोट, का0 अनुराग कृष्ण यादव थाना चिरैयाकोट, का0 विभय प्रताप सिंह थाना चिरैयाकोट।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को 5000/- रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

