अपना जिला

वाह भाई वाह : साइबर सेल द्वारा, 12 अदद मोबाइल फोन बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार साइबर सेल में गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए साइबर सेल द्वारा 12 अदद मोबाइलफोन बरामद किया गया जिसमें,

1. इंजी0 अख्तर अली (दूरदर्शन केन्द्र कंधेरी ) मऊ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि बाजार जाते समय आजमगढ़ तिराहे पर ज़ियॉक्स एवं माइक्रोमैक्स 02 मोबाईल गुम हो गयी जिसमें उक्त इंजी0 अख्तर अली द्वारा बताया गया था कि उक्त गुम हुयी मोबाईल में महत्वपूर्ण डाटा होने के कारण इनका बरामद होना अतिआवश्यक है। साइबर सेल द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए उक्त 02 मोबाईलफोन बरामद कर लिया गया।

2. जीउत यादव (रिटा0 अध्यापक) द्वारा प्रा0पत्र दिया गया कि घर से मऊ आते समय रास्ते में वीवो स्मार्ट फोन मोबाइल गिर गयी थी, साइबर सेल द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए उक्त मेबाईलफोन बरामद कर लिया गया।

3. निरीक्षक रामधनी (स्थानीय अभीसूचना ईकाई) द्वारा प्रा0पत्र दिया गया था कि घर से बाजार जाते समय सैमसंग मोबाईल गुम हो गयी उक्त निरीक्षक रामधनी द्वारा बताया गया था कि उक्त गुम हुयी मोबाईल में महत्वपूर्ण डाटा होने के कारण इनका बरामद होना अतिआवश्यक है।

4. आ0 सुधीर कुमार यादव (थाना दोहरीघाट) मऊ की स्मार्ट फोन दोहरी घाट बाजार में गुम हो गयी,जिस पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए उक्त मेबाईलफोन बरामद कर लिया गया ।
इसी क्रम में 7 और गुमशुदा मोबाइल।

5 रामजी पाण्डेय पुत्र रमेश पाण्डेय हाजीपुर,घोसी का ईनफिनिक्स हॉट 4 स्मार्टफोन।

6- गोपाल शरण सिंह का ईनफिनिक्स हॉट 4 ,

7-कमलेश मौर्य पुत्र महादेव मौर्य निवासी-बेलौली सोनबरसा दोहरीघाट का हुवेइ वाइ 5।

8-सुधा यादव पुत्री महेन्द्रनाथ धर्मसीपुर खुरहट का माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन।

9-रामकिशुन कुण्डा सरीकपुर मऊ का नोकिया 222,

10-अतीश कुमार पुत्र राम बहादुर का जियोनी एस065,

11-धर्मवीर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ककरिहार (भीटी) सैमसंग जे 5 गुम हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक के सख्त पर्वेक्षण में साइबर टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत बरामद किया गया। उक्त बरामद मोबाईलों की अनुमानित कीमत लगभग 1,25,326/ रुपये है। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आवेदकों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुये पुलिस अधीक्षक मऊ व साइबर सेल टीम को धन्याद प्रकट करतें हुये भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
बरामदगी-
1.सैमसंग ग्रैण्ड प्राइम , 2.वीवो स्मार्ट फोन , 3. ज़ियॉक्स स्मार्टफोन 4. माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन 5.ओप्पो ए 5 स्मार्टफोन , 6.ईनफिनिक्स हॉट 4 , 7. हुवेइ वाइ 5, 8. माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन 9.नोकिया 222, 10. जियोनी एस065, 11- सैमसंग जे 5 12- वीवो स्मार्ट फोन

बरामदकर्ता साइबर टीम में का0 शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया, का0 मान सिंह, का0 रामप्रवेश मद्धेशिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु साइबर सेल टीम को 5000/- रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *