अपना जिला

डॉ. रामगोपाल गुप्त, उमाशंकर ओमर, विजय सर्राफ व जमील अंसारी को व्यापारी संघर्षों के लिए किया गया सम्मानित

मऊ। वैश्य समाज उ.प्र. के प्रदेश प्रभारी द्वय भाई अजय केशरी एवं भाई संजय केशरी का जनपद आगमन पर विभिन्न व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान
जिले के व्यापारिक समस्याओं के प्रति उनको अवगत कराया साथ ही साथ आगामी अप्रैल माह में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाले व्यापारी सम्मान महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। वहीं वैश्य समाज उ.प्र. के प्रभारी द्वय भाई अजय केशरी एवं भाई संजय केशरी ने उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री गोपालकृष्ण बरनवाल के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारी संगठनों के कार्यालयों पर जाकर व्यापारी नेताओं से मिला। इसमें सर्वप्रथम व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल रौजा बाजार स्थित व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता डॉ. रामगोपाल गुप्ता के कैम्प कार्यालय पर पहुंचकर बुकें देकर व्यापारिक संघर्षों के लिए उनको सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष उमाशंकर उमर के अलाउद्दीनपुरा स्थित कार्यालय, सर्राफा मण्डल के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विजय सर्राफ के कार्यालय एवं दवा व्यापार के जिला संगठन मंत्री जमील अंसारी के धोबिया इमिली स्थित कार्यालय पर पहुंचकर व्यापारिक संगठनों के लिए संघर्ष करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी व्यापारिक संगठनों ने सर्वसम्मति से अप्रैल माह प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाले व्यापारी सम्मान महारैली को एतिहासिक बनाने का आश्वासन दिया। जागरूकता एवं भ्रमण कार्यक्रम के अन्त में प्रदेश प्राभारी भाई अजय केशरी ने सभी व्यापारी संगठनो के प्रति आभार जताया। साथ ही साथ बताया कि लखनऊ में होने वाले व्यापारी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ होगें एवं अध्यक्षता मऊ जिले के प्रभारी मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी करेंगे।
इस अवसर पर वैश्य समाज के जिला मंत्री गोपालकृष्ण बरनवाल, जिला कोषाध्यक्ष सोनू बरनवाल, लल्लन प्रसाद गुप्ता, रामकृष्ण दास एडवोकेट, जीपी बरनवाल अखिलेश, मनीष कुमार वर्मा, अखिलेश मद्धेशिया, अमित कुमार श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा एडवोकेट, मनीष वर्मा आदि लोगा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *