02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 05 अदद मोटरसाईकिल बरामद
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में स्वाट टीम प्रथम व थाना कोतवाली पुलिस को समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर खास की सूचना पर ढेकुलिया घाट मन्दिर के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से चोरी 05 अदद मोटरसाईकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-1. इस्माइल पुत्र मुर्तजा। 2. आकिब पुत्र अबुल हसन निवासीगण मदनपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ।
बरामदगी-1. 05 अदद मोटरसाईकिल। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
निरीक्षक हरिश्याम सिंह प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय, उ0नि0 राजेश कुमार, आरक्षी सर्वेश यादव, तौशीफ खान, महेन्द्र कुमार, अनिल यादव, बृजेश यादव, शिवराम। पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को 5000/- रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
