खास-मेहमान

शकुंतला चौहान को भाजपा प्रांतीय समिति की मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मऊ। भारतीय जनता पार्टी की प्रांतीय कमेटी में पूर्वांचल की एकमात्र तेजतर्रार महिला चेहरा शकुंतला चौहान को मंत्री बनाये जाने से पूरे पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेतृत्व के इस सराहनीय फैसले की चारो तरफ सराहना की जा रही है। पार्टी नेतृत्व को बधाई देने वालों का ता ता लगा हुआ है।
उ.प्र. के मऊ जनपद के घोसी नगर के मझवारा मोड़ निवासी शकुंतला चौहान एक जुझारू तेवर की तेज तर्रार महिला नेता हैं। विद्वत्ता और भाषण कला तो उनके कूट कूट कर भरा हुआ है। अपने पिता के साथ मुंबई में पली बढ़ी शकुंतला जी की शिक्षा दीक्षा मुंबई में ही हुई है। दोहरीघाट की रहने वाली शकुंतला जी की शादी घोसी कोतवाली के लाखीपुर निवासी रामकृष्ण चौहान के पुत्र बिधि चौहान के साथ हुई है। शादी के बाद से ही मझवारा मोड़ पर ज्ञान स्थली कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट के माध्यम से लगभग 20 वर्षो से जनपदसहित आस पास के जिले के युवक युवतियों को कम्प्यूटर की शिक्षा दे रही हैं। जब उन्होंने कम्प्यूटर संस्थान की स्थापना की उस समय इधर ले लोग कम्प्यूटर से पूरी तरह अनभिज्ञ थे। गांव गांव घूमकर इन्होंने युवकों और युवतियों को कम्प्यूटर शिक्षा की महत्ता बताकर जागरूक करने का काम किया। हिंदी और अंग्रेजी में प्रभाव शाली भाषण देने में निपुण शकुंतला चौहान सभी समस्याओं व विषयों पर पूरी ओजस्विता के साथ घंटो भाषण देती रहती हैं। 2010 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी और चुनाव जितने के बाद पूरी तरह से राजनीति में आ गईं। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करती रहीं है। प्रदेश में मुख्य मंत्री का पद संभालने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने इनकी प्रतिभा को पहचाना और भाजपा की क्षेत्रीय समिति गोरखपुर का मंत्री बना दिया गया। इसके साथ ही बलिया जनपद के प्रभारी बनाया गया। इस दौरान इन्होंने बलिया जनपद के लगतार दौरा किया और गांव गांव भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सहेजने का काम किया। इधर कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश के उपभोक्ता सहकारी समिति का डायरेक्टर मनोनीत किया गया है। इसके तत्काल बाद पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश कमेटी में मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि शकुंतला चौहान के मंत्री बनाये जाने से पार्टी और भी मजबूत होगी तथा 2022 विधान सभा चुनाव में भी भारी बहुमत से प्रदेश में सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *