अखबार का कोना

पहले पखवारे में ही नए लेफ्टिनेंट गवर्नर में दिखने लगी विकास पुरुष की सूरत

( श्रीराम जायसवाल )

अखबार का कोना : हिन्द भाष्कर

● उद्योग महासंघ, पूर्व विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों, सरपंच, व्यापारियों, छात्रों, स्वयं सहायता समूह और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से मिलकर बिना भेदभाव के सबके लिए खुले दरवाजे का संकल्प ही नहीं दोहराया। बल्कि उनके सुझाव पर अमल करने का आश्वासन देते हुए नया व आधुनिक कश्मीर बनाने का विश्वास दिलाया

…6 अगस्त गुरुवार प्रभात की बेला में विकास पुरुष कहे जाने वाले सौम्य स्वभाव के स्वामी मनोज सिन्हा की जम्मू कश्मीर के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर की घोषणा के बाद से लगातार उनके द्वारा जम्मू-कश्मीर के हित के लिए किए गए कार्यों की झलक पहले पखवाड़े में ही देखने को मिलने लगी। स्थिति यह रही कि 7 अगस्त को उपराज्यपाल पद की शपथ ग्रहण के बाद से प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक कर अपने कार्यकाल की शुरुआत करने वाले मनोज सिन्हा सभी क्षेत्रों का गहनता पूर्वक अध्ययन कर अपने मौलिक स्वभाव के तहत धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले भारत के सिरमौर के सुंदरीकरण का कार्य शुरु कर दिया। अपने पहले संबोधन में ही जनता के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले रखना, आम जनता से सीधा संवाद, अधिकारियों को भ्रष्टाचार और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कड़ी कार्यवाही की नसीहत के साथ ही संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग जम्मू कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए करने का संकल्प लेने वाले मनोज सिन्हा ने अपने कार्यकाल के प्रथम पखवारे में कश्मीर के विकास में नई इबारत लिखना शुरू कर दिया। स्थिति यह हो गई कि उनके द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यों से जम्मू कश्मीर के जनता को भी अब एक कुशल प्रशासक की तस्वीर नजर आने लगी है।
7 अगस्त शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद नई इबारत लिखने को तैयार जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने नए व समृद्ध जम्मू कश्मीर की स्थापना के निमित्त न्याय संगत और इमानदार शासन प्रणाली सुनिश्चित करने के साथ ही कमजोर हाशिए पर रहने वालों का सशक्तिकरण, जीवंत तथा जमीनी लोकतंत्र की स्थापना करना, सर्वाधिक जन कल्याण योजनाओं से सब को लाभान्वित करने, कश्मीर के हर कोने में विकास की रोशनी पहुंचाना व जम्मू-कश्मीर को आर्थिक रोजगार, प्रौद्योगिकी विकास के माध्यम से देश के सशक्त प्रदेशों में शामिल करने के संकल्प से अपने काम का आगाज किया।
सौम्य स्वभाव के धनी व कर्तव्यनिष्ठ मनोज सिन्हा के पिछले 15 दिनों के कार्यकाल में किए गए कार्यों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ताबड़तोड़ बैठक मीटिंग के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण व उद्घाटन के साथ ही शिलान्यास का कार्य भी प्रारंभ हो गया। इस दौरान श्रीनगर स्थित श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन ही नहीं किया बल्कि कोरोना कोविड से बचाव के निमित्त तमाम व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई।
12 अगस्त को श्री सिन्हा द्वारा SKICC में पिछले एक साल में जम्मू-कश्मीर में किए गए देव हस्तक्षेपों पर प्रकाश डालते हुए विभागीय और जिला स्तरीय कॉफी टेबल बुक्स लॉन्च किया। वारियर्स, नेटल स्तर के अवार्डी सरपंच, ULB प्रतिनिधि भी सम्मानित हुए, चल रहे देव कार्यों पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। उनके द्वारा 13 अगस्त को संवैधानिक रूप से चुने गए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और उनकी बातों से परिचित हुए और जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के लिए विकास, शांति और समृद्धि लाने के लिए मेरे विचारों को साझा किया। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद उन्होंने आतंकी हमलों में मृतक सज्जाद अहमद खांडे, सरपंच वसु, अनंतनाग और राजनीतिक कार्यकर्ता, शेख वसीम बारी के परिवार के सदस्यों मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
16 अगस्त सांसद नजीर अहमद लवे से राजभवन में लेफ्टिनेंट गवर्नमेंट मनोज सिन्हा ने मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों और देव परिदृश्य पर चर्चा किया। एलजी ने तमाम समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद उन्हें शीघ्र निपटान के लिए मुद्दों पर गौर करने का आश्वासन दिया और उनसे अपने जन कल्याण प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया। 18 अगस्त को एलजी मनोज सिन्हा ने गांदरबल जिले का दौरा किया और चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया। पंडम चौक से बीहामा चौक तक सड़क चौड़ीकरण / 4-लेनिंग कार्य का निरीक्षण किया। इसके अलावा, सार्वजनिक महत्व के लिए 12 देव परियोजनाओं का उद्घाटन किया और ई-शिलान्यास किया। 18 अगस्त को ही छात्रों के प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं, शिया मुस्लिम संगठन ने भी एलजी से मुलाकात किया। इस अवसर पर धार्मिक सामाजिक राजनैतिक इत्यादि संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने एलजी को उनके मुद्दों से अवगत कराया। एलजी ने गंभीरतापूर्वक प्राथमिकता पर मुद्दों का निवारण करने का आश्वासन दिया। 19 अगस्त उपराज्यपाल सिन्हा बारामुला पहुंचे जहाँ उन्होंने
समीक्षात्मक परिदृश्य, लंबे समय से लंबित जेट्टी ब्रिज को पूरा करने के लिए जेकेआईडीएफसी के तहत 21 करोड़ के वित्तपोषण को मंजूरी देते हुए अपने पूर्व परिचित अंदाज में 2 साल के भीतर परियोजना के पूरा होने का निर्देश दिया। गौरतलब हो कि मोदी सरकार के पूर्व कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री व संचार मंत्रालय का प्रभार संभाल चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा तय समय में कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के लिए जाने जाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने बारामूला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
वैश्विक महामारी कोरोना कोविड के चलते प्रसिद्ध वैष्णो माता मंदिर बंद चल रहा था। उक्त यात्रा के पुनः संचालन कराने से पूर्व 20 अगस्त श्री माता वैष्णो देवी जी की पवित्र गुफा श्राइन में श्रद्धांजलि अर्पित की और जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और बोर्ड द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा की बहाली के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 20 अगस्त को ही उन्होंने रियासी का दौरा किया और विभिन्न केन्द्र प्रायोजित और केन्द्र शासित प्रदेशों की विकासात्मक परियोजनाओं और स्थिति की समीक्षा की। केसीसी योजना की समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को सभी पात्र किसानों को शामिल करने और उन्हें परेशानी मुक्त ऋण प्रदान करने का निर्देश दिया और पीएम-किसन और वास्तविक भुगतानकर्ताओं के तहत पात्र किसान लाभार्थियों की संख्या के बीच अंतर के कारणों की पहचान करने के लिए कहा।
इसके साथ ही उन्होंने पूर्व विधायकों, ULB’s, BDC’s, सरपंचों, व्यापारियों, छात्रों, स्वयं सहायता समूहों, बार एसोसिएशन, किसानों, एसटी के, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं आदि के कई प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की और सभी वास्तविक मुद्दों को उठाने का आश्वासन दिया। उनके द्वारा योग्यता के आधार पर संबोधित किया जाएगा
21 अगस्त बहुप्रतीक्षित जम्मू रिंग रोड का पहले चरण का उद्घाटन किया। इस रिंग रोड के शुरू हो जाने से अखनूर रोड, कांगरिल और भलवाल के बीच 8 किलोमीटर का खिंचाव, प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा। जनता से सीधा संवाद व 24 घंटे खुले द्वार के संकल्प के तहत 21 अगस्त को ही जेएंडके हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अभिनव शर्मा के नेतृत्व में मिले। 21 अगस्त जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, श्री बी आर शर्मा और जम्मू-कश्मीर पीएससी के कामकाज से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें विभिन्न परीक्षाओं के संचालन, साक्षात्कार और रिक्तियों को भरना शामिल है। साथ ही अध्यक्ष को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित मामलों को निपटाने के अलावा, उम्मीदवारों की परीक्षाओं और साक्षात्कारों का समय पर संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने को कहा। इस दौरान विभिन्न संगठनों के लोगों से मिलकर आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं और जम्मू-कश्मीर के लोगों की विकासात्मक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे। 21 अगस्त ललित महाजन के नेतृत्व में जम्मू प्रांत से उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने चल रहे कोविद संकट के कारण विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
कुल मिलाकर अपने स्वभाव व छवि के अनुरूप प्रधानमंत्री के विश्वास पर खरे उतरने वाले जम्मू कश्मीर के नए एलजी मनोज सिन्हा ने अपने कार्यकाल के प्रथम पखवारे में ताबड़तोड़ कार्यशैली के माध्यम से एक तरफ जहां जम्मू कश्मीर के नागरिकों में के मन में घर बनाना शुरू कर दिया है।

(बॉक्स में)
-जम्मू कश्मीर के जम्मू कठुआ से वरिष्ठ पत्रकार सचिन खजूरिया ने बताया कि प्रदेश के नए उप राज्यपाल पूर्ण प्रशासक की भूमिका में अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीत लिया है। महज 15 दिन के कार्यकाल में ही आवाम को लगने लगा है अरसे बाद कोई नेक प्रशासक इस प्रदेश को मिला है। जिसकी अगुवाई में ताबड़तोड़ कार्यक्रमों के माध्यम से जम्मू कश्मीर नई इबारत लिखने को तैयार नजर आ रहा है। श्री खजूरिया ने कहाकि पूर्व के लेफ्टिनेंट गवर्नर प्रशासनिक अधिकारी होने से उनका जनता से जुड़ाव नहीं बन पाता था। लेकिन श्री सिन्हा के राजनैतिक व्यक्ति होने से लोगों को काफी सहूलियत प्राप्त होने लगी हैं।

(लेखक सामाजिक, राजनीतिक स्तम्भकार व प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *