मऊ प्रशासन

नवागत SP ने अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अपराध समीक्षा बैठक में लिया हिस्सा

■ सैनिक सम्मेलन का आयोजन

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ मनोज कुमार सोनकर द्वारा पुलिस लाइन में अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियत्रण किये जाने के क्रम में अपराध समीक्षा बैठक तथा सैनिक सम्मेलन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम एसपी द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों के समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया तथा इसके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उसके उपरान्त उनके द्वारा अपराध समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित आदेश/निर्देश निर्गत किये गये-

1 . धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत शत प्रतिशत जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा क्षेत्राधिकारी प्रतिदिन प्रगति से अवगत करायें।
2 . किसी भी घटना के घटित होनें पर तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया जाये।
3 . पुलिस उपमहानिदेशक द्वारा चलाये गये 06 बिन्दुओं अभियान में कृत कार्यवाही की समीक्षा प्रतिदिन क्षेत्राधिकारियों द्वार की जाये व प्रगति से मुझे अवगत कराया जायें।
4 . जिला स्तरीय टाॅप-10 अपराधी जो जमानत पर है उनके विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये।
5 . प्रत्येक थाना सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट 02 दिवस में खोलना सुनिश्चित करें।
6 . महिला सम्बन्धि अपराधों, गोवध, धारा 272,273 भादवि0 में गुण्डा/गैंगेस्टर व एच0एस0 की कार्यवाही की जाये।
7 . 2019 तक की विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारण कर लिया जाये।
8 . गैगेस्टर एक्ट की लम्बित अभियोगों का जल्द निस्तारण कर लिया जाये।
9 . कोविड-19 के रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को शत प्रतिशत पालन कराया जाय।
10 . आबकारी रिपिटेड अपराधों में गुण्डा/गैंगेस्टर व एच0एस0 की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
11 . एस0सी/एस0टी एक्ट के अभियोगों की विवेचनाओं को अभियान के दौरान गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण किया जाय।
12 . महिला/बालकों से सम्बन्धित अभियोगों की विवेचनाओं को अभियान के दौरान गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाये।
13 . प्रत्येक थाना 07 दिवस के अन्दर गैंगों को चिन्हित कर एक-एक गैंग का पंजीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
14 . प्ररस्कार घोषित, टाप-10 की गिरफ्तारी हेतु गंभीर प्रयास सुनिश्चित करते हुए गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करें।
15 . अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की समय-समय पर गोष्ठी कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाये तथा निराकरण न होने की स्थिति में मुझे अवगत करायें।
सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक दक्षिणटोला परमानन्द मिश्र, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी तेजबहादुर सिंह तथा आरक्षी सिकन्दर को प्रशस्ति पत्र तथा नगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी तथ अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *