अपना जिला

व्यापारियों के मान सम्मान तथा स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा : विजय राजभर

● शिक्षक दिवस, बाल दिवस व किसान दिवस के तर्ज पर व्यापारी दिवस घोषित कराने का प्रयास कंरुगा

● किसी भी कीमत पर व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

मऊ। शिक्षक दिवस, बाल दिवस व किसान दिवस के तर्ज पर व्यापारी दिवस घोषित कराने का हर सम्भव प्रयास कंरुगा। उक्त विचार व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए घोसी विधानसभा के विधायक विजय राजभर ने कही। विजय राजभर ने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे रौजा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के शिविर कार्यालय में व्यापारी दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। श्री राजभर ने कहा कि मैं भी पहले व्यापारी उसके पश्चात सेवक व विधायक हूं इसलिए व्यापारियों के मान सम्मान तथा स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा ।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत माला पहना कर किया । तत्पश्चात स्वागत के क्रम में कन्हैया लाल जायसवाल अजहर कमाल फैजी आनंद गुप्ता श्याम मद्धेशिया जावेद तरफदार आदि ने मुख्य अतिथि को माला पहना कर के स्वागत किया ।इस अवसर पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है तथा देश को चलाने में महत्वपूर्ण योगदान करता है। इसके बावजूद भी शासन और प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार का सम्मान यदि नहीं मिलता है तो बड़े खेद का विषय है उन्होंने कहा कि आज से 27 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल के नेतृत्व में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया आज पूरे देश में यह संगठन पुष्पित और पल्लवित होकर समाज को अभय दान दे रहा है ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री कन्हैया लाल जाय सवाल ने कहा कि व्यापारी समाज को मजबूत बनना है न कि मजबूर बनना । इसलिए हम सभी लोग एक सूत्र में बंध कर व्यापार मंडल के कार्यों में अपना योगदान दें क्योंकि संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *