अपना जिला

स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों का अप्रैल से वेतन बकाया, राज्यपाल व CM को भेजा शिकायत

उच्च शिक्षा उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश के स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों का अप्रैल माह से वेतन बकाया है कोविड 19 के कारण शिक्षक शिक्षिकाओं का उत्तर प्रदेश के अधिकांश महाविद्यालयों ने वेतन देने से मना कर दिया है और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की लगातार धमकी दे रहे हैं । उच्च शिक्षा उत्थान समिति ने इस संदर्भ में राज्यपाल उत्तर प्रदेश तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को शिक्षकों की समस्याओं को अवगत कराते हुए वेतन भुगतान कराने का अनुरोध किया है और साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के सम्बन्ध में वार्ता हेतु मुख्यमंत्री से और राज्यपाल से मुलाकात हेतु भी समय मांगा है। साथ ही अनुरोध किया है कि राज्यपाल कार्यालय में 24 जून 2020 को अनुमोदन घोटाले की उपलब्धता करायी गई सूची पर कार्यवाही की मांग की है उच्च शिक्षा उत्थान समिति आशा और विश्वास करती है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल स्ववित्त पोषित शिक्षकों और शिक्षिकाओं के परिवारों को ध्यान में रखते हुए वेतन भुगतान हेतु अतिशीघ्र निर्णय लेंगे जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर वेतन भुगतान कराकर सबको न्याय दिलाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *