आनन्द सिंह बने उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव
मऊ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा. आनन्देश्वर पांडेय ने नगर के निवासी व्यवसायी आनन्द सिंह को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ का सह संयुक्त सचिव मनोनीत किया है। खेल व सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित युवा व्यवसायी आनन्द सिंह को नया दायित्व मिलने से उनके शुभचिंतकों प्रशंसकों व खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
डा. आनन्देश्वर पांडेय ने आनन्द सिंह को सौंपे मनोनयन पत्र में उम्मीद व्यक्त किया है की आप पूर्व की भांति प्रदेश व देश में खेलकूद के प्रति गतिविधियों का संचालन करने एवं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में अपना योगदान प्रदान करेगें।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से ज़िलाध्यक्ष ओलम्पिक संघ अलक्क्षेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ मदन सिंह विनय सिंह संयुक्त सचिव उ. प्र. हैंडबाल संघ, ओमेन्द्र सिंह अध्यक्ष ज़िला हाँकीं संघ, अज़हर कमाल फैजी अध्यक्ष ज़िला हैण्डबॉल संघ, अयुब अख़्तर खान, संजय सिंह सचिव ज़िला हाँकीं संघ, एडीजीसी अजय कुमार सिंह, आनन्द कुमार, सुनील कुमार दूबे, सुमन्त कुमार, अनिल श्रीवास्तव रहे।


