विधायक मोख्तार अंसारी की पत्नी के खिलाफ मऊ में FIR दर्ज, मामला जमीन पर अवैध कब्जेदारी का
मऊ। संगठित अपराध/अपराधियों व भू-माफियाओं के विरूद्ध मऊ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने शनिवार को थाना दक्षिणटोला क्षेत्रान्तर्गत रैनी ग्रामसभा जमीन पर बना एफसीआई रेन्ज गोदाम को अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया है। उक्त 33 एयर जमीन एससी/एसटी लोगों की थी जिसके सम्बन्ध में पूर्व मे मुकदमा पंजीकृत था जिसपर मोख्तार अंसारी की पत्नी द्वारा बिना जिलाधिकारी के आदेश से अवैध कब्जा कर लिया गया था जिसकी कीमत लाखों में है।

इस सम्बन्ध में थाना दक्षिणटोला पर दिनांक 09.07.2020 को मु0अ0सं0 129/20 धारा 419, 420, 433, 434, 447, 467, 468, 471 भादवि0 तथा 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम बनाम विकाश कन्सट्रक्सन रजदेपुर देहाती रौजा गाजीपुर के प्रोपराइटर आतिफ रजा पुत्र जमशेद निवासी सैयदवाड़ा थाना कोतवाली गाजीपुर व पार्टनर क्रमशः आफसांं अंसारी पत्नी मोख्तार अंसारी निवासी यूसूफपुर थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर, अनवर शहजाद, रवीन्द्र नरायण सिंह, जाकिर हुसैन निवासीगण गाजीपुर व के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
