क्षेत्रीय लोगों ने की मांग, रतनपुरा पुलिस चौकी को मिले रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का दर्जा
रतनपुरा/ मऊ। रतनपुरा पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का दर्जा दिए जाने की आवाज अब प्रभावी तरीके से उठने लगी है । विभिन्न संगठनों ने जनहित में रतनपुरा पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का दर्जा देने की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय जन जागरण परिषद के अध्यक्ष अरुण भारतवंशी का कहना है हलधरपुर थाने से रतनपुरा पुलिस चौकी की दूरी लगभग 6 किलोमीटर के आसपास है रात्रि में यदि कोई घटना घटती है तो उन लोगों को जिनके पास अपना साधन उपलब्ध नहीं है थाने तक जाना काफी कष्टप्रद लगता है । यही नहीं गंभीर रूप से मारपीट में घायल लोगों को थाने ले जाना और थाने से फिर लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर लाना, मेडिकोलीगल कराना दूरी के हिसाब से यह लोगों पर काफी भारी पड़ता है । थाने और अस्पताल के बीच की दूरी तय करना काफी कष्टप्रद है तथा घायल लोगों को कई बार लेकर जाना आना बहुत ही असहनीय कष्ट देता है इसलिए जनहित में रतनपुरा पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग चौकी का दर्जा दिया जाना क्षेत्रीय लोगों के जन भावनाओं के अनुरूप होगा यदि रतनपुरा पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का दर्जा मिल जाता तो लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाती । इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जायसवाल का कहना है वर्तमान परिवेश में रतनपुरा पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का दर्जा दिया जाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है क्योंकि इससे लगभग दो दर्जन गांव जुड़े हैं । अगर रतनपुरा पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग का दर्जा मिलता है तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी इसी क्रम में शैलेंद्र कुमार यादव, आनंद कुमार वर्मा,पुनीत सिंह डिम्पल, नीरज गुप्ता, विनीत तिवारी आदि ने भी रतनपुरा को रिपोर्टिंग पुलिसचौकी का दर्जा देने की मांग की है ।

