Uncategorized

MMD स्कूल में फिट इंडिया फ्रीडम रन प्रतियोगिता का आयोजन

बिल्थरारोड / बलिया। भारत सरकार के अभियान फिट इंडिया के अंतर्गत ससना बहादुरपुर स्थित एमएमडी पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान कोविड-19 को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी मानकों का पूरा पालन किया गया। भारत सरकार के अभियान फिट इंडिया के अंतर्गत फीट इंडिया फ्रीडम रन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मुहिम में उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है बलिया खेल एवं शिक्षा परिषद ( BCSE) के तरफ से शनिवार को खेल दिवस के मौके पर लोगों से जन संपर्क करके शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला सचिव दिवाकर सिंह द्वारा लोगों से संपर्क कर फिट इंडिया के प्रति जागरूक किया गया। एमएमडी पब्लिक स्कूल में कोविड 19 के सभी नियमो का पालन करते हुए फिट इंडिया फ्रीडम रन, योगा, रस्सी कूद प्रतियोगिता की गई। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन प्रतीक राज सिंह, प्रिंसिपल वेद प्रकाश तिवारी एवं शिक्षा परिषद की ओर से सह समन्यवक दानिश मोहसिन, कोषाध्यक्ष मनजीत कुमार, मुख्य सदस्य उदित राज गुप्ता, श्याम जी वर्मा, सतीश, शैलेश, पंकज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *