खास-मेहमान

मऊ के मनोज पांडेय बने कांग्रेस गांधी सेना यूथ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष

(आनन्द कुमार)

लखनऊ। कांग्रेस गांधी सेना के नेशनल यूथ इंचार्ज मुरलीधर शर्मा ने मऊ जनपद के निवासी मनोज कुमार पांडेय को कांगेस गांधी सेना यूथ का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। श्री शर्मा ने मनोज कुमार पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष यूथ का कमान सौंपने के साथ यह आशा व्यक्त किया है कि उनके मनोनयन से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मजबूत होगी तथा कांग्रेस की विचारधारा को वे जनता तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि मनोज पाण्डेय जैसे योग्य कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देते हुए हम गौरवान्वित हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
मऊ जनपद के कोपागंज थाना अंतर्गत टढ़ियांव निवासी ओम प्रकाश पाण्डेय के पुत्र मनोज कुमार पांडेय को कांग्रेस गांधी सेना यूथ के उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष का कमान मिलते ही उनके परिजनों शुभचिंतकों एवं समर्थकों सहित कांग्रेस के नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रसंता व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से लोकेश मीणा, कौशल त्रिपाठी, शमीम सिद्दीकी, सतीश निगम, सतीश पांडेय, महेंद्र तिवारी, प्रशांत पांडेय, मयूरेश पांडेय, रवि प्रकाश पाण्डेय, अभिनंदन कुमार, विनित कुमार राय, विकल्प राय, विपिन मिश्रा, अभिषेक पांडेय, मुदित राय, मनोज पति तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *