राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा हिन्दी एवं सामाजिक विषय के शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
मऊ। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित हिन्दी एवं सामाजिक विषय के शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय बालिका इण्टर कालेज मऊ के सभागार में गुरुवार को सकुशल सम्पन्न हुआ। अन्तिम दिन के प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर धनन्जय सिंह ने शिक्षकों से आदर्श पाठ्ययोजना का निर्माण एवं प्रस्तुति पर चर्चा की। मास्टर ट्रेनर बृजेश कुमार गिरि ने शिक्षकों से योजना के अनुसार कक्षा को कैसे व्यस्थित तथा प्रश्न-पत्र निर्माण कैसे करें विषय पर विस्तार से चर्चा की। समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षक अपने अनुभव को विषय से जोड़कर और प्रभावी बना सकते हैं। जिला समन्वयक चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षणों से हम शिक्षण की नई-नई प्रविधियों से परिचित होते हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने सभी प्रतिभागी, मास्टर ट्रेनर एवं सहयोगियों को प्रशिक्षण के सकुशल सम्पन्न होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, डा. शमा शेख, सत्येंद्र प्रकाश, धनन्जय सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

