Uncategorized

अपनी ही जीभ क्यों जला रही हैं कंगना?

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा कंगना रनाउत जो अक्शर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं. उनकी ये तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. और हो भी क्यों ना दरअसल कंगना इस तस्वीर में अपनी ही जीभ जलाती नजर आ रही हैं. जबसे ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उनके फैन्स ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कंगना को ये क्या हुआ है. वो खुद अपनी जीभ क्यों जलाने पर लगी हुई हैं. तो दोस्तों मैं आपको बता दूं ये तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म का हिस्सा है. जिसका नाम है ‘मेंटल है क्या’ है. इस फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स कर रही है. फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘खतरों के साथ फ्लर्ट करना इसकी पुरानी आदत है’ इससे पहले फिल्म में कंगना रनौत के चार लुक रिलीज हो चुके हैं और उन्हें सिने प्रेमियों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में कंगना रनौत के साथ साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *