अपना जिला

राशन लदा टैक्टर ट्राली पलटा, कोई घायल नहीं

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनपुर मु. बहरामपुर में बुधवार को दोपहर उस समय अफरातफरी मच गया जब आपूर्ति गोदाम से कोटे का राशन लाद कर तीब्र गति से भैरोपुर जा रहें टैक्टर का चकरी अचानक निकलने के बाद यह पलट गया । हालांकि इस घटना में चालक मुश्तैदी के साथ कूद कर अपना जान बचाने में सफल रहाँ । भैरोपुर के कोटेदार गुड्डू का राशन लाद कर टैक्टर ट्राली मधुबन दोहरीघाट मार्ग से जा रहा था कि जैसे ही वह हसनपुर मु. बहरामपुर के करीब पहुंचा कि अचानक ट्राली की चकरी निकलने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया । ट्राली के पलटते ही मौके पर अफरातफरी मच गया। वहीं सूरजपुर निवासी चालक पिंटू सक्रियता के साथ अपना बचाव करनें में सफल रहाँ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *