अपना जिला

मारपीट दो घायल तीन पर केस दर्ज

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । रामपुर थाना क्षेत्र के शुक्लपट्टी में पुरानी रंजिस को लेकर विपक्षियों ने दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया । इस मामलें में पीड़ित के तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रहीं । मखनू राजभर एवं लख्खी के बीच लम्बे समय से विवाद चला आ रहा है । इसी बीच अर्जुन पुत्र मखनू राजभर दवा के लिए जा रहा था कि जैसे ही वह गाँव के बाहर पहुंचा कि शंकर पुत्र लख्खी ,पवन पुत्र निरगुन एवं कंचन पुत्र साहब अर्जुन को मारने पीटने लगें। बीच बचाव करनें पहुंचा अर्जुन का चचेरे भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया । इस मामलें में पीड़ित के  तहरीर पर पुलिस संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रहीं । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *