रंगोली एवं दिया सजावट प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चे
मऊ। कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल पुलिस लाइन मऊ में तथा श्रीमती रामवती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर मऊ में दोनों ही विद्यालयों में रंगोली एवं दिया की सजावट प्रतियोगिता आयोजिन किया गया। जिसमे दोनों ही विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
उक्त कार्यक्रम में इन बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें सीनियर वर्ग में शिवाजी ग्रुप की निक्की यादव अनुराधा यादव प्रतिमा प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप की अंशु शीतल आदि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं प्राइमरी ग्रुप की तस्मीन मुस्कान श्वेता आदि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



