Uncategorized

रंगोली प्रतियोगिता में द स्माइल ग्रुप ने मारी बाजी

बिल्थरारोड /बलिया। क्षेत्र के फ़तेहबहादुर सिंह शिवशंकर सिंह महाविद्यालय में रविवार को दीपोत्सव 2018 के उपलक्ष्य में एक रंगोली-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में द स्माइली ग्रुप प्रथम, गणेशाय ग्रुप दितीय व 13 स्टार ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को नकद राशि से पुरस्कृत किया गया।
फतेहबहादुर सिंह शिवशंकर सिंह महाविद्यालय में रविवार को एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी संकायों के छात्र/छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपने कला- कौशल का प्रदर्शन किया।

छात्र/छात्राओं द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार की सुंदर रंगोली ने जहां इसे देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं निर्णायकों के सामने भी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी। अंततः काफी मशक्कत के बाद निर्णायक मंडल के पांचो सदस्यों के दिये गये अंकों के आधार पर तीन श्रेष्ठ कलाकृतियों को प्रथम, दितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः द स्माइली ग्रुप, गणेशाय ग्रुप व 13 स्टार्स ग्रुप रहे। विजेताओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में रामकृष्ण शुक्ला (प्रवक्ता रसायन विज्ञान , राजकुमार मौर्या (प्रवक्ता गणित), प्रियंका गुप्ता (प्रवक्ता गृहविज्ञान), नेहा सोनी (प्रवक्ता वनस्पति विज्ञान एवं आकांक्षा श्रीवास्तव (प्रवक्ता कम्प्युटर साइंस) रहे।
कार्यक्रम का संयोजन प्रियंका गुप्ता, कु.नेहा सोनी एवं कु. आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया गया जिसमें समस्त महाविद्यालय परिवार का पूरा योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *